Deepika Padukone हुई ट्रोलर्स का शिकार, बोले भूलकर पहन ली है पति Ranveer Singh की जैकेट

दीपिका पादुकोण हाल में मुंबई एअरपोर्ट पर लूज ट्रैक शूट के साथ लॉन्ग कोट में स्पॉट की गई हैं। दीपिका पादुकोण की ये फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई वायरल हो गई

Deepika Padukone Long Coat Look: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का शुमार बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होता है। अभी हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म पठान ने कामयाबी के कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। दीपिका जहां अपनी आने वाली फिल्म फाइटर में अब बिजी हैं। वहीं वो अक्सर अपने लुक व सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से ट्रोलर्स का शिकार हो जाती हैं। दीपिका पादुकोण हाल में मुंबई एअरपोर्ट पर लूज ट्रैक शूट के साथ लॉन्ग कोट में स्पॉट की गई हैं। दीपिका पादुकोण की ये फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई वायरल हो गई।

दीपिका पादुकोण ने नारंगी कलर में लूज कोट पहना हुआ था और उसी में पैपराजी को पोज दे रही थी। वैसे तो दीपिका इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी, पर बावजूद इसके वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। दीपिका के इस लॉन्ग कोट पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के रियक्शन दे रहे हैं। अधिकतर यूजर्स लंबे कोट के लिए दीपिका की आलोचना कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि लगता है दीपिका के सोचने समझने की अपनी क्रिएटिविटी खत्म हो गई है। तभी तो उन्होने पति रणवीर सिंह की लूज जैकेट पहन ली है। यूजर्स इसी तरह के कमेट्स कर दीपिका के इस पहनावे का मजाक उड़ा रहे हैं।

वैसे दीपिका का काले चश्मे में ये लुक उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। इस ड्रेस में दीपिका की आलोचना करने के अलावा कई ऐसे भी हैं, जो उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दीपिका के इस लुक पर कई फिदा हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक दीपिका दिल्ली से अपना शूट कम्लीट करके मुंबई लौटी हैं। वो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर की शूटिंग आजकल कर रही हैं।

दीपिका इससे पहले इकोनॉमी क्लास में सफर करके सभी को चौंका दिया था। दीपिका ने हाल में अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि अब वो रोमांस के बजाए वंडर वूमेन या फिर हॉलीवुड की फिल्म बैट वूमेन जैसे किरदार निभाना चाहती हैं। बहरहाल अब दीपिका के फैन्स उन्हे ऋतिक के साथ पहली बार देखने के लिए बेताब हैं।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar की Selfiee  को मिलेगी इतनी कम ओपनिंग

ताज़ा ख़बरें