यदि ऐसा होता तो मंदाकिनी नहीं बल्कि ‘रामायण’ की ‘सीता’ दीपिका होती ‘राम तेरी गंगा मैली’ की एक्ट्रेस!

'राम तेरी गंगा मैली' एक ऐसी फिल्म है जिसमें कुछ बोल्ड सीन दिखाए गए थे जिसके कारण इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। मंदाकिनी को इस फिल्म से काफी लाइमलाइट मिली।

राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर सफल रही उतनी ही विवादों में भी रही। पापुलर एक्ट्रेस मंदाकिनी ने इसमें मुख्य किरदार निभाया था। साथ ही एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन भी दिए थे जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। पहली बार यह खुलासा हुआ है कि फिल्म में मंदाकिनी नहीं बल्कि रामायण फेम दीपिका चिखलिया को लिया जाना था। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया।

ऑडिशन के लिए पहुंची थीं दीपिका
दरअसल, फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहे थे जिसमें दीपिका चिखलिया भी पहुंची थी। कहा जाता है कि खुद राज कपूर ने उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर भी दिया था लेकिन जब दीपिका उनके सामने खड़ी हुई तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

दीपिका ने खुद हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा करते हुए कहा कि,“उन दिनों मैं फिल्मों में सेकेंड लीड का रोल प्ले कर रही थी। मैं छोटी फिल्मों में हीरोइन के रूप में काम कर रही थी। लेकिन मैं खुश नहीं थी। मुझे लगा कि इस इंडस्ट्री को छोड़ देना चाहिए।”

दीपिका के मुताबिक जब उन्हें पता चला कि राज कपूर कोई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए ऑडिशन ले रहे हैं तो वह भी देने पहुंच गई। फिल्म के नाम से उन्हें पता चल रहा था कि यह कोई धार्मिक फिल्म होगी लेकिन ऑडिशन के बाद राज कपूर ने उन्हें घर भेज दिया।

क्यों नहीं दिया गया दीपिका को मौका
इस दौरान दीपिका को यह बात बिल्कुल समझ में नहीं आई लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो उन्हें पता चला कि आखिर राज कपूर ने उन्हें मौका देने से क्यों इंकार कर दिया। बता दे ‘राम तेरी गंगा मैली’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें कुछ बोल्ड सीन दिखाए गए थे जिसके कारण इंडस्ट्री में तहलका मच गया था।

मंदाकिनी को इस फिल्म से काफी लाइमलाइट मिली लेकिन उन्हें थोड़ा आलोचना का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर की ‘रामायण’ में काम करने का मौका मिला और वह सीता बनकर घर-घर में मशहूर हुई।

ये भी पढ़ें: रणबीर से अलग होते ही नर्क बन गई थीं Deepika की जिंदगी, फिर Ranveer ने बनाया अपने ‘दिल की रानी’, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

Latest Posts

ये भी पढ़ें