Kumar Gaurav की वो सबसे बड़ी गलती जिसने एक्टर का फिल्मी करियर कर दिया बर्बाद, जानिए Mandakini ने कैसे लिया था बदला

फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने अपनी एपिक लव स्टोरी फिल्म शिरीन फरहाद के लिए एक नई लड़की यास्मीन जोसेफ को साइन किया और फिर कुमार गौरव के पास आए। कुमार गौरव ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया

Birthday SPL- Kumar Gaurav Biggest Mistake: अभिनेता राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को 1981 में रिलीज हुई फिल्म लव स्टोरी से लॉन्च किया था। इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर कामयाबी ने कुमार गौरव को रातोंरात स्टार बना दिया था। लव स्टोरी में कुमार गौरव के अपोजिट विजयेता पंडित लीड में थी। इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद दोनों की लव स्टोरी की भी खबरें आई थी लेकिन बाद में ब्रेकअप भी हो गया था। अपनी पहली ही फिल्म को मिली बेजोड़ कामयाबी ने कुमार गौरव को स्टारडम के नशे में चूर कर दिया था। फिर एक्टर ने नई एक्ट्रेसेस के साथ फिल्म न करने का फैसला ले लिया और यही फैसला उनकी बर्बादी का सबब बन गया।

कुमार गौरव के जन्मदिन के मौके पर एक ऐसा ही किस्सा आपसे साझा करने जा रहे हैं। जो एक्टर की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। कहते हैं कि फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने अपनी एपिक लव स्टोरी फिल्म शिरीन फरहाद के लिए एक नई लड़की यास्मीन जोसेफ को साइन किया और फिर कुमार गौरव के पास आए। कुमार गौरव ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया और कहा कि वो नई लडकी के साथ काम नहीं करेंगे। हालाकि यास्मीन और दिनेश बंसल ने कुमार गौरव को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुमार गौरव नहीं माने। इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म बंद हो गई। फिल्म के बंद होने से निराश यास्मीन वापस अपने गांव चली गई।

कुमार गौरव के इस तरह के इनकार से यास्मीन जोफेस को बहुत दुख हुआ था। इस घटना को देखते ही देखते 4 साल बीत गए। इधर कुमार गौरव की फिल्मी पारी कुछ खास नहीं चली। जो भी फिल्में रिलीज हुई फ्लॉप हो गई। उधर यास्मीन जोसेफ को पता चला कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं। जिसके लिए उन्हे एक नार्थ इंडियन लुक वाली लड़की चाहिए। तो यास्मीन ने राम तेरी गंगा मैली के लिए ऑडिशन दिया और राज कपूर ने यास्मीन को सेलेक्ट कर लिया। फिल्म राम तेरी गंगा मैली जब रिलीज हुई तो यास्मीन जोसेफ मंदाकिनी बन चुकी थी, क्योकि राज कपूर ने यास्मीन का नाम बदलकर मंदाकिनी रख दिया था।

फिल्म राम तेरी गंगा मैली हिट हो गई। जिसकी वजह से राजीव कपूर के साथ ही मंदाकिनी भी स्टार बन गई। अब मंदाकिनी स्टार थी और कुमार गौरव का सितारा अंधेरे में गुम हो रहा था। ऐसे समय में कुमार गौरव के अपोजिट कोई बडी अभिनेत्री काम करने को राजी नहीं थी। तब कुमार गौरव ने एक फिल्म के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर को मंदाकिनी का नाम सजेस्ट किया। प्रोड्यूसर ने मंदाकिनी से बात भी की, पर जब उन्हे पता चला कि फिल्म के हीरो कुमार गौरव हैं, तो मंदाकिनी के चार साल पहले के घाव ताजा हो गए और इस बार मंदाकिनी ने कुमार गौरव के साथ काम करने से इनकार कर दिया फिर इस तरह से ये दोनों ही कलाकार एक दूसरे के साथ कभी किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।

ये भी पढ़े: Sanjay Dutt को बचाने के लिए Bal Thackeray के सामने रो पड़े थे Sunil Dutt, जानिए क्या था पूरा किस्सा

ताज़ा ख़बरें