Anushka Sharma Shares Cryptic Post Goes Viral: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार होने वाली अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। हालाकि वो मशहूर महिला एक्ट्रेस झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस से फिर से वापसी करने की तैयारी में है। जिसकी रिलीज डेट अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। पर एक्ट्रेस की इस बीच प्रेग्नेंसी की खबरों ने उन्हे फिर से सुर्खियों में ला दिया है। जानकारी के मुताबिक वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। पर परिवार के किसी भी सदस्य ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बीच पहले पति विराट कोहली का वापस आना और फिर एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट जरूर इस बात का इशारा कर रहा है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसे लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। अनुष्का ने इस पोस्ट में लिखा है कि जब आप समझते हैं कि हर विजन व्यक्तिगत हिस्ट्री से भरी है तो आप समझ जाएंगे कि सभी जजमेंट एक कन्फेशन होता है। वैसे बात करें अगर अनुष्का की प्रेग्नेंसी की तो जानकारी के मुताबिक ये सेकेंड ट्राइमेस्टर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का जल्द ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सकती हैं। शायद इसलिए कुछ पारिवारिक इमरजेंसी को देखते हुए क्रिकेटर व अनुष्का के पति विराट कोहली अभ्यास मैच छोड़कर वापस मुंबई आए हैं।
देखते हैं कि एक या दो दिनों में अनुष्का व विराट इसे लेकर क्या घोषणा करते हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रही सिमी ग्रेवाल से बातचीत कर रही हैं। सिमी इस बातचीत में अनुष्का से शादी और बच्चों को लेकर सवाल पूछ रही हैं। इसके जवाब में अनुष्का कहती हैं कि शादी वो जरूर करेंगी और बच्चा भी पैदा करेंगी। बच्चा होने के बाद वो फिल्मों में काम करना बंद कर देंगी। वैसे भी बेटी वामिका के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है।
अनुष्का के इस इंटरव्यू को देखे तो ऐसा लगता है कि अब दूसरे बच्चे के बाद एक्ट्रेस फिल्मों में एक्टिंग हमेशा के लिए छोड़ देंगी। इसका जवाब हमें आने वाले दिनों में मिल जाएगा। फिलहाल अगर अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि करती हैं तो फिर वो कुछ साल एक्टिंग तो नहीं कर पाएंगी। इस बीच हो सकता है कि उनकी चकदा एक्सप्रेस रिलीज हो जाए।