Sharad Kapoor: हीरो से ज्यादा हैंडसम था ये विलेन, ऐश्वर्या-सुष्मिता संग किया काम, अब जी रहा गुमनाम जिंदगी!

शरद ने मशहूर एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में भी काम किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी दिखाई दी थी। इसके अलावा उन्होंने 'आंखों में तुम', 'टाडा', 'चाहत', 'तमन्ना', 'नो मिंस नो' जैसी फिल्मों में काम किया।

एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने वाले कलाकारों के लिए हमेशा ही सफलता रहे, ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे कई कलाकार है जिन्हें अपने करियर की शुरुआत में सफलता हासिल हुई लेकिन फिर यह गुमनामी की जिंदगी जीने लगे। हालांकि कई ऐसे अभिनेता है जो अभी भी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। बता दे इनमें से एक मशहूर अभिनेता शरद कपूर है जिन्होंने शुरुआती दिनों में खूब सफलता हासिल की, लेकिन पिछले कुछ सालों से शरद कपूर बॉलीवुड दुनिया से दूर हो गए। अब हाल ही में जब एक्टर की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई तो कई लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए। तो चलिए जानते हैं शरद कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

सुष्मिता सेन संग किया डेब्यू
बता दें, शरद कपूर ने मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पहली फिल्म में मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ नजर आए थे। पहली फिल्म में सुष्मिता जैसी एक्ट्रेसेस के साथ दिखने पर शरद को बहुत खुशी भी हुई और लोग लोगों ने उन्हें बहुत प्यार भी दिया। हालाँकि वह अपनी पहली फिल्म से पहले काफी संघर्षो का समाना कर चुके थे, तब कही जाकर उन्हें बड़े बैनर की फिल्म मिली थी।

विलेन बनकर मिली सफलता
रिपोर्ट की माने तो शरद कपूर मुंबई हीरो बनने आए थे लेकिन उन्हें विलेन की किरदार से सफलता हासिल हुई दरअसल, शरद ने कई फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। उन्होंने अपने करियर में करीब 43 फिल्मों में काम किया। शरद ने मशहूर एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ में भी काम किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी दिखाई दी थी। इसके अलावा उन्होंने ‘आंखों में तुम’, ‘टाडा’, ‘चाहत’, ‘तमन्ना’, ‘नो मिंस नो’ जैसी फिल्मों में काम किया।

मुख्यमंत्री की पोती से की शादी
शरद अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में आने लगे। दरअसल, उन दिनों वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रही ज्योति बसु की पोती कोयल बसु को डेट करने लगे थे। इसके बाद इन्होंने साल 2008 में शादी रचा ली। इसी बीच शरद कपूर नेअपना बिजनेस भी शुरू कर दिया था जहां से भी अच्छी खासी कमाई करने लगे थे। इन दिनों शरद बॉलीवुड दुनिया से दूर अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: 72 की उम्र में किसे डेट कर रही हैं Zeenat Aman? यंग जनरेशन को रिश्तें-नातें पर दी सलाह

Latest Posts

ये भी पढ़ें