Mc Stan से विवाद के बीच Abdu Rozik का बड़ा दावा, क्या सचमुच बढ़ रही है छोटे भाईजान की हाईट

बिग बॉस 16 के पूर्व प्रतियोगी और छोटे भाईजान के नाम से मशहूर सिंगर एक्टर अब्दु रोजिक ने एक बड़ा दावा किया है। ये दावा अब्दु ने अपने सोशल मीडिया पर किया है

Abdu Rozik Talks About His Height: बिग बॉस 16 के पूर्व प्रतियोगी और छोटे भाईजान के नाम से मशहूर सिंगर एक्टर अब्दु रोजिक ने एक बड़ा दावा किया है। ये दावा अब्दु ने अपने सोशल मीडिया पर किया है। छोटे भाईजान के मुताबिक रमजान के इस पाक महीने में चमत्कार हो गया है। ये चमत्कार ये है कि उनकी हाईट बढ़ने लगी है। ताजिक गायक अब्दु रोजिक फिलहाल ग्रोथ हार्मोन की कमी से पीड़ित हैं और 19 साल के होने के बावजूद उनकी ऊंचाई 94 सेमी है और वे इस कारण बच्चे की तरह दिखते हैं।

सिंगर अब्दु रोजिक ने अब दावा किया है कि उनके चाहने वालों का कहना है कि उनका कद बढ़ गया है। इसके लिए अब्दु ने एक तस्वीर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा कि अल्लाह के फजल से वह अपनी ऊंचाई में बदलाव देख सकते हैं। सिंगर ने ये भी लिखा है कि क्या आप एक अंतर देख सकते हैं? डॉक्टरों ने बताया कि मैं नहीं बढ़ूंगा क्योंकि मेरे पास बढ़ने का हार्मोन शून्य फीसदी है। अल्हम्दुलिल्लाह यह एक चमत्कार है, आपके सभी प्यार, समर्थन और दुआओं के साथ मैं बढ़ रहा हूं!

छोटे भाईजान के इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स ने खुशी का इजहार किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि कभी-कभी हमें सिर्फ दुआओं की जरूरत होती है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपका आशीर्वाद अब्दु रोजिक। एक अन्य फैन ने कहा है कि सचमुच, इस उम्र में यह भी एक चमत्कार है। भगवान है। आप एक देवदूत हैं। सभी का प्यार और भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है। मुस्कुराते रहें और बढ़ते रहें। खुश रहें। हम भी आपको ऐसे ही प्यार करते हैं अब्दु। अगर ये सच में हो रहा है। तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।

हाल ही में अब्दु रोजिक, रैपर एमसी स्टेन के साथ अपनी लड़ाई के कारण खबरों में थे। अब्दु ने स्टैन पर एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। हालाकि एमसी स्टैन की तरफ से इस लड़ाई को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। जबकि मंडली के बाकी सदस्यों का मानना है कि जब सब इकठ्ठा होंगे। तब एक गेट टूगेदर पार्टी का आयोजन किया जाएगा और तब सब गिले शिकवे दूर कर दोस्ती को आगे बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़े: Bhabi Ji Ghar Par Hai की Saumya Tandon ने गांव में बिताया वक्त, बोली पैसा सबकुछ नहीं है

ताज़ा ख़बरें