Aakanksha Awasthi की तीन भोजपुरी फिल्में रिलीज को हैं तैयार, जल्द ही फिर से परदे पर मचाएंगी धमाल

अपनी मदहोश और कातिल अदाओं से भोजपुरी दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी एक बार फिर से भोजपुरिया परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो तीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं

Aakanksha Awasthi Upcoming Bhojpuri Movies: अपनी मदहोश और कातिल अदाओं से भोजपुरी दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी एक बार फिर से भोजपुरिया परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो आकांक्षा अवस्थी की तीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमा के परदे पर दस्तक देंगी। आकांक्षा अवस्थी की इससे पहले भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार व हिट मशीन खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म दबंग सरकार,पावर हाउस पवन सिंह के साथ जय हिंद और अरविंद अकेला कल्लू के साथ विवाह रिलीज हो चुकी है। इन फिल्मों के जरिए आकांक्षा ने अपने अदायगी और हुस्न से लोगों को दीवाना बनाया था।

आकांक्षा अवस्थी एक बार फिर से परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इन फिल्मों में सबसे पहला नाम है फिल्म हमार दबंग बहुरिया का। जिसमें आकांक्षा का एकदम नये अवतार में हैं। इस फिल्म में तेज तर्रार जुझारू लेडी का किरदार निभाने वाली आकांक्षा अभिनेता निसार खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगी। ये फिल्म जल्द ही सिनेमा परदे पर दस्तक देगी। इसके अलावा दूसरी फिल्म अंबा है। नाम से ही स्पष्ट है कि ये महिला प्रधान फिल्म होगी। पहले लुक में आकांक्षा हाथ में पिस्टल लेकर नजर आ रही थी। ये दोनों ही फिल्में अलग अलग जोनर की हैं।

आकांक्षा अवस्थी की तीसरी फिल्म मेरे पापा। यह एक इमोशनल फिल्म है। जो आकांक्षा के दिल के काफी करीब है। तीनों ही फिल्में अलग अलग जोनर की होने के नाते एक्ट्रेस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इन फिल्मों की शूटिंग के समय सभी ने काफी मेहनत की हैं। इसके अलावा आकांक्षा अवस्थी की कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है।

इस बारे में बातचीत करते हुए आकांक्षा अवस्थी ने मीडिया को बताया कि वो फिलहाल चिंगारी,दुल्हिन नं.1,नेहिया के डोर और ब्लफ मास्टर की शूटिंग में आने वाले दिनों में व्यस्त हो जाएंगी। एक्ट्रेस हर जोनर की फिल्में कर अपने एक्टिंग स्किल को और निखारना चाहती हैं। तो आप भी तैयार हो जाइए आकांक्षा अवस्थी की आने वाली फिल्मों को देखने के लिए।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav ने Pawan Singh को बताया अपना बड़ा भाई, Neha Singh Rathore को बताई उनकी औकात

ताज़ा ख़बरें