Priyanka और Ankit ने साथ बिताए कुछ हसीन पल, रिलीज हुआ Kuch Itne Haseen म्यूजिक वीडियो

फेमस रील लाइफ कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का नया गाना कुछ इतनी हसीन रिलीज हो गया है। इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है

Kuch Itne Haseen Song Out: टीवी के मशहूर सितारे अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chowdhary) का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। उनके इस रोमांटिक गाने का नाम ‘कुछ इतनी हसीन’ (Kuch Itne Haseen) है। दर्शक अपने फेवरेट प्रियअंकित को एक बार फिर साथ देखकर काफी खुश है। दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं उनका गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने में प्रियंका और अंकित कपिल के किरदार में हैं, जो एक बहरा और गूंगा है जो प्यार में पागल है। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों साथ में खाते-पीते है। वे एक साथ खाना बनाते है और एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों के बीच के रोमांटिक पल को फैंस काफी पसंद कर रहे है। ऐसे ही कुछ खूबसूरत गानों के रिलीज होने की जानकारी अंकित और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी है। गाने को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि, ”प्यार हमेशा सुना नहीं जाता बल्कि महसूस किया जाता है।’

इस गाने को यासिर देसाई ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल समय ने लिखे है। इस गाने को हर्ष करगेती ने कंपोज़ किया है और रजत नागपाल ने अपना संगीत दिया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस गाने को पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि बिग बॉस 16 में दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। कुछ समय बाद अंकित गुप्ता घर से बाहर हो गए। इसके बाद भी वह उसके साथ है। हालांकि दोनों रिलेशनशिप में नहीं है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में भी साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म में दोनों एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले है। प्रियंका और अंकित के रोहित शेट्टी के शो स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 में आने की खबरे तेज है। हालांकि इस पर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

ये भी पढ़े: Uorfi Javed ने ठुकराया Khatron Ke Khiladi 13 का ऑफर, जानें कब शुरू होगा शो

ताज़ा ख़बरें