Dipika Chikhlia: बी-ग्रेड फिल्मों से शुरु हुआ था करियर, दिए बोल्ड सीन, फिर ‘रामायण’ में काम कर बनीं घर-घर की सीता!

दीपिका ने 18 साल की उम्र में बी ग्रेड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने 'सुन मेरी लैला', 'रुपए 10 करोड़', 'घर का चिराग' और 'खुदाई' जैसी फिल्मों में काम किया।

साल 1987 में टीवी की दुनिया में तहलका मचा देने वाला धारावाहिक ‘रामायण’ में नजर आने वाले हर एक किरदार को खूब सफलता हासिल हुई। राम-सीता का किरदार हो या फिर रावण-हनुमान का या फिर लक्ष्मण का किरदार हो? इन किरदारों के माध्यम से कलाकारों को एक ऊंचा मुकाम मिला। इतना ही नहीं बल्कि लोग भी असल जिंदगी में इन्हें भगवान का दर्जा देने लगे थे। वहीं अभिनेत्री जिन्होंने सीता का किरदार निभाया दीपिका चिखलिया और राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल की जोड़ी को तो आज भी लोग राम सीता के रूप में ही पसंद करते हैं। आज 29 अप्रैल को दीपिका चिखलिया अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

बी ग्रेड फिल्मों से शुरु हुआ था करियर
बता दें, दीपिका ने 18 साल की उम्र में बी ग्रेड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने ‘सुन मेरी लैला’, ‘रुपए 10 करोड़’, ‘घर का चिराग’ और ‘खुदाई’ जैसी फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में दीपिका ने काफी बोल्ड सीन दिए जिसके बाद उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की बन गई थी। इसी बीच दीपिका को रामानंद सागर की रामायण में काम करने का मौका मिला। बता दें, रामायण साल 1987 जनवरी से जुलाई साल 1988 तक प्रसारित हुआ था।

दीपिका की पूजा करने थे लोग
दीपिका चिखलिया ने यूँ तो कई फिल्मों में काम किया था लेकिन जो रामायण में सीता बनकर उन्हें पहचान हासिल हुई वह किसी फिल्म या किसी शो से हासिल नहीं हुई। जब उन्होंने इस शो में काम शुरू किया था तो लोग उन्हें सच में माता सीता समझने लगे थे और कई लोग उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लेते थे। लोगों के बीच दीपिका चिखलिया को लेकर इतनी दीवानगी रहती थी कि वह उन्हें असल में देवी मानने लगे थे और उनकी पूजा भी की जाने लगी थी।

एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि, एक बार उनके जन्मदिन के मौका पर उन्हें खूब प्यार मिला। उनका पूरा घर गुलदस्तों से भरा पड़ा था। पूरे घर में जहां देखो वहां फूल-ही-फूल दिखाई दे रहे थे। उनके घर में तीन ही कमरे थे। फूल इतने ज्यादा आ गए थे कि दो कमरे भर गए थे।”

लॉकडाउन में भी खूब मिला प्यार
वहीं लॉक डाउन के समय एक बार फिर रामायण को प्रसारित किया गया था। इस दौरान दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताजा हो गई। आखिरी बार दीपिका चिखलिया साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाला’ में भी नजर आई थी।

ये भी पढ़ें: कभी TV की Queen थीं ये एक्ट्रेसेस, आज काम के लिए दर-दर भटक रही, ऐसे कर रही अपना गुजारा

Latest Posts

ये भी पढ़ें