Karan Kundrra अपनी गर्लफ्रेंड Tejasswi Prakash के साथ अपनी शादी के प्लान को लेकर बोले, मैं प्रेशर नहीं ले सकता 

करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

Karan Kundrra on marriage plan with his girlfriend Tejasswi Prakash: टीवी जगत के जाने-माने एक्टर्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने रहते हैं। ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर खूब चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी बीच कई दिनों फैंस समेत कई लोग इन दोनों शादी के प्लान के बारे में पूछ रहे हैं। शादी को लेकर तेजस्वी भी कई बार सवाल पूछा गया हैं, वहीं करण से भी। हालांकि, इसबार करण ने तेजस्वी के साथ अपनी शादी के प्लान को लेकर अपने विचार रखे हैं। 

करण ने हाल ही में न्यूज 18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी के साथ अपनी शादी को लेकर विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’ईमानदारी से कहूं तो अगर मैं प्रेशर लेना शुरू कर दूं तो बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाऊंगा।’ मैं एक कलाकार हूं और मैं ऐसा व्यक्ति हूं जिसे अपने जीवन में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं।’’

करण ने कहा कि, ‘’उन्हें प्रेशर लेने के बजाय कई अन्य चीजों के बारे में चिंता करनी होगी। लेकिन अगर वे  यह प्रेशर लेते हैं तो वे अपना जीवन नहीं जी सकता। वे इतना समझदार हैं  कि जानते हैं  कि कब क्या होना चाहिए। ना ही रिश्ता बदला है। हम काफी खुश हैं, सुलझे हुए हैं।”

करण ने अंत में तेजस्वी के साथ अपनी रिलेशनशिप पर कहा कि, ‘’यह केवल इसलिए बेहतर हो गया है क्योंकि इसमें बहुत सारी चीज़ें हैं। हमारे शो एक साथ चलते थे और एक साथ ख़त्म होते थे। हमें घूमने का समय मिला, घूमने का समय नहीं मिला। हमने बहुत सारे मुसीबतों  का सामना किया। तो हाँ,  हम दोनों बहुत मजबूत है।’’

बता दें कि, तेजस्वी ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे करण के साथ अपनी शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं। तेजस्वी का मानना हैं कि करण के साथ उनकी रिलेशनशिप काफी अच्छी चल रही हैं और वो इसे काफी इन्जॉय कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: Gashmeer Mahajani ने अपने पिता Ravindra Mahajani के निधन पर मिली आलोचना पर तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे पिता ने खुद अकेले रहने का फैसला लिया था, अपने पिता को लेकर खोले कई राज

ताज़ा ख़बरें