Biggboss के घर में Christmas की वजह से आई ख़ुशी, कंटेस्टेंट्स को मिला सरप्राइज !!

बीते एपिसोड में बिगबॉस के घर में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिली। बिग बॉस के घर में क्रिसमस के मौके पर कंटेस्टेंट्स को ख़ास सर्प्रइज गिफ्ट भी दिया गया। गिफ्ट पा कर कंटेस्टेंट्स थोड़ा खुश तो थोड़ा भावुक नजर आए।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Biggboss 14) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मगर इस बार वजह झगड़ा नहीं है। दरअसल बीते एपिसोड में बिगबॉस के घर में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिली। बिग बॉस के घर में क्रिसमस के मौके पर कंटेस्टेंट्स को ख़ास सर्प्रइज गिफ्ट भी दिया गया। गिफ्ट पा कर कंटेस्टेंट्स थोड़ा खुश तो थोड़ा भावुक नजर आए।

क्रिसमस के मौके पर कंटेस्टेंट्स के घरों से उनके करीबियों और चाहने वालों का लेटर आया जिसे पढ़कर सभी कंटेस्टेंट काफी भावुक नजर आए। राखी सावंत (Rakhi Sawant) को रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने उनके पति का लेटर दिया।

क्रिसमस के मौके पर कंटेस्टेंट्स अपने सभी पुराने मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते नजर आए। अपने घरवालों से संदेश पाकर सभी काफी खुश नजर आए।

ताज़ा ख़बरें