Yash ने Ranbir Kapoor की Ramayana में  Ravana का किरदार निभाने से किया मना, इस कारण से ठुकराया इतना बड़ा रोल 

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने नितेश तिवारी की रामायण में रावण का रोल निभाने से मना कर दिया है।

Yash refused Ravana role in Ranbir Kapoor Ramayana: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने बॉलीवुड का एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है। यश जिनको नितेश तिवारी ने अपनी रामायण में रावण का रोल ऑफर किया था, यह रोल यश ने करने से मना कर दिया है। यश ने यह फैसला काफी सोच-समझ के लिए है। 

यश जोकि अब एक पैन इंडिया स्टार है, तो उन्होंने अपनी इसी इमेज को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार यश काफी हद तक रावण का रोल करने के लिए तैयार हो गए थे। यश का मानना था कि भगवान राम की तुलना में रावण का किरदार निभाने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन फिर भी वे  इस रोल को करने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन यश की पीआर टीम ने उन्हें इस रोल को न करने की सलाह दी। यश की पीआर टीम के अनुसार अभिनेता की फैन फॉलोइंग अब सिर्फ कर्नाटक तक सीमित न होकर पूरे भारत में है। 

यश को पूरे भारत में लोग उन्हें अपना हीरो मानते हैं, अगर वह रावण जैसा निगेटिव रोल करेंगे तो शायद इस बात उनके फैंस को पसंद न आए। अपनी इमेज और फैन फॉलोइंग के चलते ही यश ने यह रोल करने से मना कर दिया है। बता दें कि, सोशल मीडिया पर भी कई फैंस ने यश को रावण का रोल करने के लिए मना किया है। यश के फैंस का मानना है उन्हें अभी अपने करियर में कई लार्जर देन लाइफ वाले किरदार निभाने है। इसलिए उन्हें इस तरह के निगेटिव रोल अभी नहीं निभाने चाहिए।

इसके अलावा बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा करते हुए यश को रावण का रोल न निभाने की सलाह दी थी। उन्होंने यश को रावण की जगह भगवान राम का किरदार निभाने की सलाह दी थी। अब देखना होगा कि नितेश तिावरी अपनी रामायण में रावण का रोल किस अभिनेता को देते हैं।

ये भी पढ़े: Sunny Deol फिल्म Gadar 2 के क्लेश से पहले भी झेल चुके हैं बड़ी फिल्मों के साथ क्लेश, सनी ने एक सुपरस्टार को दी थी कड़ी टक्कर

ताज़ा ख़बरें