Vivek Agnihotri ने Ranveer Singh पर साधा निशाना, कहा -‘फ्लॉप एक्टर’

Vivek Agnihotri On Ranveer Singh : द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हालही में एक ट्वीट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि उन्होंने ट्वीट से एक्टर रणवीर सिंह पर निशाना साधा है। पढें पूरी खबर।

Vivek Agnihotri On Ranveer Singh : बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन अब वह अपने नए ट्वीट के चलते सुर्खियों में छा गए हैं। अपने नए ट्वीट में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड माफिया को एक बार फिर से आड़े हाथ लिया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में कहा कि इस बात को जानकर हैरानी होती है कि ‘बॉलीवुड अवॉर्ड माफिया’ कैसे काम करता है। अपनी इस ट्वीट में उन्होंने एक कलरफुल स्टार का उदाहरण भी दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 के लिए एक अवॉर्ड फंक्शन में दो पुरस्कारों से नवाजा गया। यही नहीं बल्कि उन्हें उनके फन स्टाइल के लिए आईकॉन भी माना जाता है। लेकिन अब लोगों का मानना है कि विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर निशाना साधा है।

अपनी इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने लिखा कि,’ बॉलीवुड अवॉर्ड माफिया कैसे काम करता है, यह जानकर में हैरान हो गया हूं। उदाहरण के लिए, एक कलरफुल एक्टर ने इस साल सभी 10+ अवॉर्ड्स हासिल किए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी दोनों फिल्में खराब थी और दर्शकों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। इसी बात से पता चलता है कि अवॉर्ड माफिया कितना करप्ट और ‘फॉर सेल’ है। लेकिन बॉलीवुड खामोश है।’ अपनी इस ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने सभी से सवाल किया कि,’ प्लीज कमेंट करें और बॉलीवुड के भ्रष्ट अवार्ड माफिया पर अपने व्यूज शेयर करें।’ ऐसे में विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं 

हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया, मगर लोगों का मानना है कि इस ट्वीट से उन्होंने रणवीर सिंह पर निशाना साधा है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा कि,’ मैं यह जानता हूं कि बॉलीवुड अवॉर्ड सिर्फ मजाक है और रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर अवार्ड के लायक नहीं है। विक्की कौशल फिल्म सरदार उधम के लिए यह अवार्ड डिजर्व करते थे, लेकिन किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफार्मेंस का बेस्ट एक्टर के अवार्ड से क्या ही लेना देना है। कोई फ्लॉप मूवी में अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है।’

आपको बता दें कि हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया। यही नहीं बल्कि उन्होंने लायंस गोल्ड अवार्ड्स फंक्शन में एक्टर ऑफ द डिकेड के लिए दो ट्रॉफी और द बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर के लिए ट्रॉफी हासिल की थी। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

यह भी पढ़ें : क्या Dhoom 4 में होगी Gaurav Khanna की एंट्री? Anupama की खुशी पहुंची सातवें आसमान पर

ताज़ा ख़बरें