Amrish Puri के पोते Vardhan Puri ने फिल्म Gadar के दोबारा रिलीज होने पर बोले दादा की दामदार आवाज फिर से सुनने को मिलेगी, फिल्म से जुड़ी साझा की कुछ यादें

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी अपने दादा की फिल्म गदर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Vardhan Puri excited on  Gadar re-release: इस साल फैंस को सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल ‘गदर-2’ का काफी ज्यादा इंतजार है। मेकर्स भी इस फिल्म के सीक्वल के लिए कोई कसर छोड़ नहीं रहे है। मेकर्स ने इस फिल्म को पहले पार्ट ‘गदर’ को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म ‘गदर’ 09 जून 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। 

फिल्म ‘गदर’ के रिलीज होने पर इस फिल्म के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी काफी ज्यादा उत्साहित है। वर्धन इस फिल्म में को सिनेमाघर में दोबारा देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें एक बार फिर से अपने दादा अमरीश पुरी की खतरनाक परर्फोमेंस देखने को मिलेगी। 

वर्धन ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत करते हुए इस फिल्म के दोबारा रिलीजी होने पर अपने विचार साझा किए हैं। वर्धन ने कहा, ‘’यह काफी ज्यादा ही खुशी की बात है कि गदर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। यह फिल्म लगभग 22 साल बाद रिलीज की जा रही है। अनिल शर्मा जी ने इस फिल्म को 4k और डॉल्बी साउंड में रिमास्टर किया है। तो इस फिल्म यह वर्जन देखना काफी मजेदार होगा। इस फिल्म में अपने दादा की दमदार आवाज सुनने को लेकर काफी ज्यादा ही उत्साहित हूं।’’

इसके अलावा वर्धन ने यह भी बताया कि, ‘’जब वे इस फिल्म को अपने दादा के साथ देखने गए थे तो उस वक्त इस फिल्म का क्रेज अलग ही लेवल पर था। वर्धन ने कहा कि, सिनेमाघरो में दो बड़ी फिल्में लगीं थी। पहली फिल्म लगान और दूसरी गदर। दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आईं थी, लेकिन गदर का एक अलग ही लेवल था। ‘’ वर्धन ने कहा वे इस फिल्म के सीक्वल गदर-2 को लेकर भी काफी ज्यादा उत्साहित है। 

बता दें कि, ‘गदर’ का सीक्वल ‘गदर 2’ इसी साल सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रहा है। ‘गदर 2’ का क्लेश बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से होगा।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor फिल्म Animal में निभायेंगे Physics Lecturer का किरदार, इस कारण से बनेंगे गैंगस्टर

ताज़ा ख़बरें