डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे Tamannaah-Vijay, फैंस ने कहा- फायर कपल

एले अवॉर्ड समारोह में तमन्ना और विजय को एक साथ देखा गया था। तमन्ना जब मीडिया के सामने पोज देती हैं तो विजय वहां से गुजरते हुए तमन्ना से मिलते हैं। वे गले मिलते हैं और दोनों एक साथ पोज देते हैं

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के रिलेशन की खूब चर्चा हो रही है। दोनों को न्यू ईयर पर साथ देखा गया था। इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिनों को किस करते देखा गया था। गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। हालाँकि दोनों को स्पॉट नहीं किया गया था। अब दोनों को रविवार को मुंबई में एक इवेंट में साथ देखा गया। उन्होंने साथ में पोज भी दिए।

दोनों को मुंबई में साथ स्पॉट किए जाने के बाद एक बार फिर से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच दोनों के डेटिंग की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ा। दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस इनकी जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। इस इवेंट में भी दोनों साथ बैठे नजर आए थे। तमन्ना और विजय के वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ऐले अवॉर्ड समारोह में तमन्ना और विजय को एक साथ देखा गया था। तमन्ना जब मीडिया के सामने पोज देती हैं तो विजय वहां से गुजरते हुए तमन्ना से मिलते हैं। वे गले मिलते हैं और दोनों एक साथ पोज देते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस अपना रिएक्शन देते हुए कहा रहे है कि दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है। फायर कपल है। कुछ यूजर्स उनके टैलेंट की भी बात कर रहे है। वहीं कुछ यूजर्स कह रहे है कि तम्मू बेहतर डिजर्व करते हैं, जोड़ी अच्छी नहीं है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने एक साथ नए साल का स्वागत किया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस का कहना है कि वो दोनों को साथ काम करते देखना चाहते हैं। दोनों ने अब तक साथ काम नहीं किया है। दोनों ने अभी तक अपनी डेटिंग की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़े: Nora Fatehi ने करवाया नया फोटोशूट, फैंस ने की Lady Gaga और Cardi B से तुलना

ताज़ा ख़बरें