Sunny Deol की Gadar 2 बनी बॉलीवुड की दूसरी 500 करोड़ रुपए वाली फिल्म, Pathaan और Baahubali 2 का यह रिकॉर्ड तोड़ा 

सनी देओल की गदर 2 भारत में बॉलीवुड की अब दूसरी 500 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है।

Sunny Deol Gadar 2 Became Bollywood Second Rs 500 Crore Film: गदर 2 को सिनेमाघरों में लगे हुए 24 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने 24वें दिन(बीते रविवार) कमाल कर किया है, फिल्म ने इस दिन 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब भारत में 501 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।  शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद अब सनी देओल की गदर 2 बॉलीवुड की 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी  फिल्म बन गई है। यह 500 करोड़ रुपए गदर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पार किए हैं। इसी के साथ गदर 2 ने ‘पठान’ और बाहुबली 2 का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 

गदर 2 ने सबसे कम दिनों में 500 करोड़ रुपए कमाने का रिकॉर्ड बनाया है। शाहरुख की ‘पठान’ ने 28 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। वहीं दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने भी 34 दिनों में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। हालांकि, सनी की गदर 2 ने अभीतक पठान का लाइफटाइम इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जोकि 543 करोड़ रुपए है नहीं तोड़ पाया है। इसके अलावा बाहुबली 2 का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जोकि 510 करोड़ रुपए है उसे भी नहीं तोड़ पाया है।

 हालांकि, गदर 2 अगले तीन दिनों में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तो तोड़ सकती है, लेकिन ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ना इसलिए मुश्किल है, क्योंकि इसी हफ्ते 07 सितंबर 2023 को शाहरुख की एक और फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, तो इस हिसाब से गदर 2 का रूझान कम हो सकता है। बहरहाल देखते हैं कि गदर 2 इस हफ्ते के अंत तक कितनी कमाई करती है। इस हफ्ते के अंत तक गदर 2, 530 करोड़ रुपए तक कमा सकती है। बता दें कि ,गदर 2 ने वर्ल्ववाइड लेवल पर 650 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म इस हफ्ते के अंत तक वर्ल्वाइड लेवल पर भी  680 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। 

ये भी पढ़ें: Border का वो सीन जिसे फिल्म से हटा दिया गया, इस  सीन के बारे में बताते हुए Sunny Deol के आंखों में  आंसू आ गए 

ताज़ा ख़बरें