चीन में रिलीज होगी Varun Dhawan और Anushka Sharma की Sui Dhaaga

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा चाइनीज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी। यह फिल्म भारत में 2018 को रिलीज हुई थी

Sui Dhaaga Release In China: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फिल्म ‘सुई धागा’ (Sui Dhaaga) जल्द ही चीनी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर दी है। सुई धागा 5 साल पहले 2018 में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब 5 साल बाद फिल्म चीन में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में ‘मेड इन इंडिया’ के अभियान को दिखाया गया है। सुई धागा को फैंस ने खूब प्यार दिया।

यश फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर चाइनीज भाषा में रिलीज किया गया है। इसके साथ कैप्शन दिया है कि, ‘प्यार और आत्मनिर्भरता से बुनी हुई एक खूबसूरत कहानी सुई धागा – मेड इन इंडिया 31 मार्च 2023 को चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है।’ फिल्म के पोस्टर में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा नजर आ रहे है। अब देखना होगा भी भारत की तरह चीन के दर्शक भी फिल्म को भरपूर प्यार देते है या नहीं।

शरत कटारिया के निर्देशन में बनी सुई धागा 28 सितंबर 2018 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इसके साथ वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। दोनों कलाकारों की खूब वाहवाही बटोरी थी। सुई धागा ने मेड इन इंडिया को बढ़ावा दिया था। यश राज बैनर के तले बनी इस फिल्म को 48 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने 125.9 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके साथ फिल्म को कई अवॉर्ड्स भी मिले थे।

चीन में बॉलीवुड की कई फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स के कई फैंस चीन में रहते है। चीन में 40 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स है इसलिए भारतीय फिल्मों को वहां अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। चीनी सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्में लंबे समय से पसंदीदा रही है। चीनी मार्केट में आमिर खान की दंगल ने काफी शानदार कमाई की थी। इस फिल्म को दूसरे नाम से रिलीज किया गया था। सुई धागा के बाद शाहरुख खान की पठान भी जल्द चीन में रिलीज की जा सकती है।

ये भी पढ़े: Pathaan की सफलता के बाद John Abraham ने अपनी फीस इतनी ज्यादा बढ़ाई

ताज़ा ख़बरें