कजिन की गोद भराई में Shraddha Kapoor का जलवा, मराठी लुक में लूटी लाइमलाइट

श्रद्धा के मराठी लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया। श्रद्धा कपूर अपनी सादगी के लिए जानी जाती है। इससे पहले भी एक्ट्रेस को कई बार सिंपल और सहज लुक में देखा चुका है।

अपने चुलबुले अंदाज और खूबसूरत अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भला को नहीं जानता। श्रद्धा हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अब इन दिनों श्रद्धा अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही है जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन तस्वीरों में श्रद्धा मराठी लुक में नजर आ रही है और धमाकेदार डांस करती हुई भी दिखाई दी। तो आईए देखते हैं श्रद्धा का मराठी लुक और कुछ तस्वीरें…

कजिन की गोद भराई में हसीन दिखीं श्रद्धा
दरअसल, श्रद्धा कपूर अपने कजिन प्रियांक शर्मा के घर पहुंची। यहां पर प्रियांक शर्मा की पत्नी शजा मोरनी की गोद भराई का फंक्शन था जिसमें श्रद्धा कपूर जमकर एंजॉय करती हुई नजर आई। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने जमकर डांस भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

वहीं उनके मराठी लुक ने तो हर किसी का दिल जीत लिया। श्रद्धा कपूर अपनी सादगी के लिए जानी जाती है। उन्हें कई बार सिंपल और सहज लुक में देखा गया और उनका यह अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आता है। देखा जा सकता है कि इस दौरान श्रद्धा कपूर ने लेमन शेड का खूबसूरत अनारकली सूट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए महाराष्ट्रीयन नाथ भी लगाई हुई थी जिसमें बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

कौन हैं प्रियांक शर्मा?
बात की जाए प्रियांक शर्मा के बारे में तो वह मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे हैं। जी हां.. पद्मिनी कोल्हापुरी श्रद्धा कपूर की मौसी है, ऐसे में प्रियंका शर्मा के साथ उनका गहरा नाता है। श्रद्धा को अक्सर पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ स्पॉट किया गया है। पद्मिनी कोल्हापुरी 80 और 90 के दशक में एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने साल 2021 में अपने बेटे प्रियांक शर्मा की शादी रचाई थी जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। शादी के 2 साल बाद अब यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

श्रद्धा की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए श्रद्धा के वर्कफ्रंट के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। अब वह जल्द ही ‘नागिन’, ‘चालबाज इन लंदन’, ‘चंदू चैंपियन’ और ‘स्त्री-2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। बता दें, श्रद्धा ने फिल्म ‘आशिकी-2’ से अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है जो अभी भी बरकरार है।

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff ने Shraddha Kapoor के सामने पाद*ने वाले वायरल वीडियो की बताई सच्चाई, बोले इतना जोर से…

ताज़ा ख़बरें