जब पाई-पाई के मोहताज हो गए थे Shashi, बेच दी थी पसंदीदा कार और पत्नी के गहने, फिर ऐसा आया मोड़..

शशि कपूर का बचपन थिएटर के बीच ही बीता। ऐसे में बचपन से ही उन्हें फिल्मों का शौक रहा था। 4 साल के थे तभी उन्होंने पिता के साथ नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था।

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शशि कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक दौर में शशि कपूर ने फिल्मी दुनिया पर राज किया है। आज भले ही शशि कपूर हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी एक्टिंग और फिल्मों के चलते वह लोगों के दिलों में जिंदा है। बता दे आज यानी की 18 मार्च को शशि कपूर का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी एक ऐसी घटना जब वह पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए थे और उन्होंने अपनी पसंदीदा कार बेच दी थी..

बचपन से हीरो बनना चाहते थे शशि
18 मार्च 1938 को कोलकाता में जन्मे शशि कपूर कपूर खानदान के एक ऐसे शख्स है जिन्होंने लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। इतना ही नहीं बल्कि उनके फ़िल्मी योगदान के लिए साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। इसके अलावा साल 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया।

शशि कपूर का बचपन थिएटर के बीच ही बीता। ऐसे में बचपन से ही उन्हें फिल्मों का शौक रहा था। 4 साल के थे तभी उन्होंने पिता के साथ नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘प्रेम पत्र’, ‘चार दिवारी’, ‘मेहंदी लगे मेरे हाथ’, ‘जब-जब फूल खिले’, ‘सिलसिला’, ‘दीवानगी’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

बेच दिए थे पत्नी के गहने
इसी बीच एक ऐसा वक्त आया जब भी शशि कपूर को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया था जिससे वह काफी परेशान हो गए थे। आलम यह था कि उन्हें अपना घर चलाने में भी दिक्कत हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी पसंदीदा स्पॉट्स कार बेच दी थी।

इसके बाद उन्होंने पत्नी जेनिफर के गहने तक बेच दिए थे। हालांकि एक बार फिर इंडस्ट्री में शशि कपूर की किस्मत चमकी और उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म दी। लेकिन इसी बीच उन्हें शारारिक संबंधी समस्या होने लगी जिसके चलते वह इंडस्ट्री से दूर हो गए। इसके बाद साल 2017 में 79 की उम्र में शशि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए।

ये भी पढ़ें: कैसे ‘क.. क.. क.. किरण’ करके Bollywood के ‘बादशाह’ बन गए Shahrukh? ‘डर’ राइटर ने बताई असलियत!

ताज़ा ख़बरें