Jennifer: विदेशी प्रेमिका के खातिर पिता से बगावत कर बैठे थे शशि, परिवार के खिलाफ जाकर बनाया ‘कपूर खानदान’ की बहू!

शादी से पहले जेनिफर भी एक्ट्रेस हुआ करती थी, लेकिन कपूर खानदान में पहले बहू-बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी।

हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का एक अपना तमगा रहा है। इस खानदान से जुड़े कई सदस्य बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। पृथ्वीराज कपूर से लेकर ऋषि कपूर, राज कपूर समेत कई कलाकार है जिन्होंने इंडस्ट्री को बड़ा योगदान दिया है। इनमें से एक द लीजेंड एक्टर शशि कपूर भी शामिल है जिन्होंने 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बता दे शशि का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब वह विदेशी लड़की जेनिफर केंडल के लिए अपने परिवार से बगावत कर बैठे थे। आज जेनिफर की पुण्यतिथि है। ऐसे में चलिए जानते हैं जेनिफर और शशि की प्रेम कहानी।

पहली नजर में दे बैठे थे दिल
शशि कपूर और जेनिफर की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। जब शशि अपने पिता के साथ पृथ्वी थिएटर में काम किया करते थे तभी उनकी मुलाकात जेनिफर से हुई थी। दरअसल, कोलकाता में चल रहा एक प्ले देखने के लिए हर रोज एक विदेशी लड़की आती थी। बस इसी लड़की को देखते ही शशि कपूर उन्हें अपना दिल दे बैठे और उन्होंने जेनिफर से शादी करने का फैसला कर लिया था। हालांकि जेनिफर को पाना इतना आसान नहीं था। जेनिफर केंडल को अपना बनाने के लिए शशि कपूर ने कई पापड़ बेले। शशि कपूर ने सबसे पहले अपने कजिन भाई से जेनिफर संग दोस्ती करने को कहा। इसके बाद धीरे-धीरे शशि उनकी तरफ बड़े और फिर इनकी दोस्ती प्रेम में बदल गई।

पिता का मंजूर नहीं था रिश्ता
शशि ने इस रिश्ते को नाम देने के लिए अपने बड़े भाई शम्मी कपूर को अपनी प्रेम कहानी का जिक्र किया। दरअसल, शशि पृथ्वीराज कपूर से काफी डरते थे जिसके चलते उन्होंने बड़े भाई का सहारा लिया। कहा जाता है कि पृथ्वीराज को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, कपूर खानदान में कोई विदेशी महिला आए यह बात पृथ्वीराज को नागवार गुजरी थी। इधर शशि कपूर जेनिफर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी रचा ली। रिपोर्ट की माने तो शशि ने जेनिफर के लिए अपने पिता का घर छोड़ दिया था। हालाँकि जेनिफर के परिवार वाले भी इससे खुश नहीं थे जिसके चलते जेनिफर ने भी अपने पिता का घर त्याग दिया था। शादी के बाद जेनिफर और शशि तीन बच्चों के माता-पिता बने जिनका नाम कुणाल, करण और संजना है।

एक्ट्रेस थीं जेनिफर केंडल
बहुत कम लोग जानते हैं कि, शादी से पहले जेनिफर भी एक्ट्रेस हुआ करती थी, लेकिन कपूर खानदान में पहले बहू बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी जिसके चलते जेनिफर ने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया को टाटा बाय-बाय कह दिया। इसी बीच साल 1984 में जेनिफर कैंसर की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गई।

ये भी पढ़ें: Madhuri से Jaya Prada तक, बाप-बेटे संग इश्क लड़ा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, इंडस्ट्री में मचा था हंगामा!

ताज़ा ख़बरें