Mithun Chakraborty ने जब Shakti Kapoor की FTII में की थी रैगिंग, खुद को स्टार समझ रहे शक्ति कपूर को छूना पड़ा था पैर

शक्ति कपूर ने एक्टिंग शुरू करने से पहले पुणे के फिल्म संस्थान में पढ़ाई भी की थी जहां वो कॉलेज में बुरी तरह से रैगिंग का शिकार हो गए थे

Shakti Kapoor Opens Up On Horrifying Ragging Incident At FTII: अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरूआत बतौर विलेन के तौर पर की थी। खलनायक के रूप में शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। पर समय के साथ शक्ति कपूर ने अपनी भूमिकाओं के चयन में बदलाव भी किया और गोविंदा के साथ कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में भी की और लोगों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर किया है। पर बहुत कम लोग ही जानते हैं कि शक्ति कपूर ने एक्टिंग शुरू करने से पहले पुणे के फिल्म संस्थान में पढ़ाई भी की थी। जहां उनके सीनियर्स ने शक्ति कपूर की बहुत ही बुरी तरह से रैगिंग की थी और रात भर के लिए कमरे में बंद कर दिया था।

शक्ति कपूर ने इस बारे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो जब पुणे फिल्म संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहे थे। तो रास्ते में उनसे कुछ लोगों से मुलाकात हो गई। जो एक शादी में जा रहे थे। उन लोगों से बात हुई तो दोस्ती हो गई और फिर शक्ति कपूर भी उस शादी में पहुंच गए। शक्ति कपूर को वहां पहुंचकर पता चला कि अभिनेता विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना की शादी थी। जिसमें कई बड़े बड़े फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता निर्देशक आए हुए थे। सब से शक्ति कपूर मिले और उन मेहमानों की तरह ही शक्ति कपूर भी अपने आप को एक्टर मानने लगे थे। फिर उसी खुमारी में वो पुणे के फिल्म संस्थान में पहुंच गए।

शक्ति कपूर जब वहां पहुंचे, तो उनके हाथ में बियर का बोतल भी था। शक्ति के वहां पहुंचने में उनकी मुलाकात मिथुन चक्रवर्ती से हुई। शक्ति कपूर ने उन्हे बियर पीने के लिए कहा। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती और उनके साथियों ने शक्ति कपूर की जमकर पिटाई कर दी और रातभर के लिए एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना के बाद शक्ति कपूर को जहां सारा नशा उतर गया। वहीं तब उनकी मदद के लिए खुद मिथुन चक्रवर्ती सामने आए और सारा माजरा उन्हे समझा दिया कि उनके साथ ऐसा रैगिंग की वजह से हुआ है। उनके साथ ऐसा हुआ था इसलिए उन्होने बदला लेने के लिए ऐसा किया है। मिथुन ने फिर शक्ति कपूर से अपना परिचय कराया और दोनों फिर दोस्तों की तरह रहने लगे।

शक्ति कपूर को यहां मिथुन ने समझाया कि अपने सीनियर्स के साथ फिर कभी ऐसा मत करना। उनका सम्मान करना। बाद में दोनों जब पुणे फिल्म संस्थान से निकले तो मुंबई आकर काम की तलाश करना शुरू कर दिया। फिर धीरे धीरे दोनों को काम मिलना शुरू हुआ और दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar का अपनी फिल्मों के सेलेक्शन पर बड़ा खुलासा, बोले जब Toilet Ek Prem Katha बनाई तो लोग मुझे पागल कहने लगे थे

ताज़ा ख़बरें