जब प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ इस हसीना के साथ इश्क लड़ा रहा था बड़ा एक्टर, बीवी ने सुनाया दर्दनाक किस्सा!

बता दे जरीन और संजय खान की शादी साल 1966 में हुई थी। यह कपल चार बच्चों के माता-पिता है।

कैमरे के सामने एक कलाकार जितना चकाचौंध दिखाई देता है उसकी जिंदगी अंदर से उतनी ही खोकली होती है। जी हां.. बॉलीवुड दुनिया से जुड़े ऐसे कई सितारे हैं जिनके अफेयर, तलाक और शादी खूब सुर्ख़ियों में रहे। वही ऐसी कई अभिनेत्रियां और एक्टर रहे जिन्होंने अपना पार्टनर होते हुए भी किसी और के साथ इश्क लड़ाया। आज हम बात करेंगे 70 और 80 के दशक के मशहूर अभिनेता के बारे में जो अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़कर किसी और अभिनेत्री के साथ इश्क लड़ा रहा था। जब इस अभिनेता की पत्नी ने अपना दर्द साझा किया था। तो हर कोई हैरान रह गया। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड से जुड़ा अनसुना किस्सा?

कौन था ये एक्टर?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय खान और मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के बारे में। जीनत अमान एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन पर हीरो ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े डायरेक्टर भी अपनी जान छिड़कते थे। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर जीनत अमान का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। इन्हीं में से एक संजय खान भी है जब शादीशुदा होते हुए भी उन्होंने जीनत को डेट किया।

खास बात यह है कि संजय खान की पत्नी जरीन को भी इन दोनों के अफेयर की खबर थी। इस दौरान जरीन प्रेग्नेंट थी इसके बावजूद उन्होंने अपने पति को कुछ नहीं कहा। कहा जाता है कि, संजय खान और जीनत का रिश्ता इतना मजबूत था कि इन्होंने चुपके से शादी भी कर ली थी। हालांकि बाद में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

सिमी ग्रेवाल के शो में हुआ था खुलासा
जब संजय खान की पत्नी सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंची तो उन्होंने अपने पति के अफेयर के बारे में खुलासा किया था। दरअसल, इस दौरान सिमी ग्रेवाल ने जरीन खान से जीनत और संजय के बारे में पूछा था जिसके जवाब में जरीन खान ने कहा था कि, “हां, तब मैं मां बनने वाली थी। मुझे सब पता था लेकिन मैं अपने पति को अच्छे से जानती थी। मुझे कभी नहीं लगा कि मेरी शादी टूट जाएगी। भले ही वो गलत थे लेकिन जब आप एक एक्टर की पत्नी होती हैं तो धैर्य रखना बहुत जरूरी होता है।”

वैसे भी ये पहली महिला नहीं थी जो उनके प्यार में पागल हो गईं थीं। ऐसी कई हसीनाएं है जो इनसे प्यार करती थीं। लेकिन ये सिर्फ मेरे थे।” बता दे जरीन और संजय खान की शादी साल 1966 में हुई थी। यह कपल चार बच्चों के माता-पिता है।

ये भी पढ़ें: जब कोई एक्ट्रेस शादी के लिए राजी नहीं थी.. 10 साल बड़े Saif से शादी के बाद Kareena ने दिया था ऐसा बयान!

ताज़ा ख़बरें