‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ से सामने आया Salman Khan का जबरदस्त लुक

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Poster : सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से सामने आया नया दमदार लुक। सलमान खान के स्वैग की दर्शक कर रहे हैं जमकर तारीफ, पढ़ें पूरी खबर।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Poster : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। जल्द ही सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। वही अब आपको बता दें कि इसी बीच भाईजान सलमान खान ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर दिया है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी के जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से एक नया दमदार लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में सलमान खान अपने स्वैग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वाइट शर्ट ब्लैक कोट पहने सलमान खान का स्टनिंग अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। वही ब्लैक गॉगल पहने सलमान खान अपने दमदार लुक से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सलमान खान का यह लुक उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और खूब चर्चा का विषय बन रहा है।

अपनी इस दमदार तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि, ‘वह था किसी का भाई, यह है किसी की जान..’ सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नाम पहले ‘कभी ईद कभी दिवाली’ रखा गया था। इस फिल्म से पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही है। इसके अलावा इस फिल्म में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट् अब्दु रोजिक नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगडे नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16 Day 5 Highlights : आपस में टकराए Shiv Thakare और MC Stan, तो Tina Datta ने Shalin से पूछा यह सवाल

ताज़ा ख़बरें