पुलिस के हाथों चढ़े Salman के घर पर गोली चलाने वाले अपराधी, 2 महीने से कर रहे थे फायरिंग की तैयारी!

रिपोर्ट की माने तो इन दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से है। वही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान पिछले 2 दिन से लगातार चर्चा में है। वजह है उनके घर पर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई थी और मामले में लगातार जुटी हुई थी। अब क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जी हां.. सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनकी सच्चाई भी खुलकर सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फायरिंग करने वाले कौन है यह आरोपी?

बिहार के है दोनों अपराधी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो क्राइम ब्रांच ने घटना के 2 दिन के अंदर ही मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह करीब 2 महीने से सलमान खान के घर पर फायरिंग करने की तैयारी कर रहे थे। रिपोर्ट की माने तो दोनों आरोपियों का नाम सुनील पाल और विक्की गुप्ता है।

दोनों ही बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं और फरवरी के महीने में यह मुंबई आए थे तभी से फायरिंग का प्लान करना शुरू कर दिया था और 14 अप्रैल को इन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। इतना नहीं बल्कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ही गुजरात भाग गए थे। हालांकि वहां से दोनों को पकड़ लिया गया।

लॉरेंस बिश्नोई गेंग से हैं संबंध
रिपोर्ट की माने तो इन दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से है। वही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने इस घटना के बाद एक पोस्ट भी साझा किया था जिसमें लिखा गया था- ‘ये तो बस ट्रेलर है..’ ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है, बिश्नोई गेंग ने ही इन दोनों शूटर्स को फायरिंग के लिए भेजा गया था। फिलहाल पुलिस बारीकी से इस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वालों का Lawrence Bishnoi गैंग से कनेक्शन?, बाइक बरामद, पुलिस जांच में जुटी

ताज़ा ख़बरें