Saira Banu ने  Vinod Khanna को Osho के पास जाने से किया था मना, Dilip Kumar को देखकर एक्टिंग नहीं कर पाए थे विनोद खन्ना

बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना की आज 77वीं बर्थ एनिवर्सरी है, विनोद खन्ना ने अपने स्टारडम के वक्त ही इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।

Saira Banu Had Forbidden Vinod Khanna From Going To Osho: बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना की आज 77वीं बर्थ एनिवर्सरी है। विनोद खन्ना का जन्म आज है कि दिन 06 अक्टूब र1946 को पेशावर में हुआ था। विनोद जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखते ही अपनी जगह बना ली थी, वे बहुत जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में सफल हो गए थे। विनोद खन्ना काफी बड़े सुपरस्टार बन गए थे, लेकिन अपने स्टारडम के वक्त ही उन्होंने संन्यास लेने के फैसला कर लिया था और वे ‘ओशो’ के आश्रम में चले गए थे।  लेकिन ओशो के पास जाने से पहले उनकी को-स्टार सायरा बानू ने एक्टर न जाने की सलाह दी थी। इस बात का खुलासा खुद सायरा बानू ने किया है। सायरा ने विनोद खन्ना से जुड़ी कई बातें साझा की है। सायरा ने यह भी बताया कि एक बार विनोद खन्ना, दिलीप कुमार के कारण एक्टिंग भी नहीं कर पाए थे। 

सायरा बानू ने विनोद खन्ना को याद करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’विनोद, साहिब (दिलीप कुमार) से काफी प्रेम करते थे। वह बहुत विचारशील व्यक्ति थे। एक बार, वे और मैं आत्मारामजी द्वारा निर्देशित गुरुदत्त की फिल्म “आरोप” के लिए “नटराज स्टूडियो” में शूटिंग कर रहे थे। उसी दिन, साहिब (दिलीप कुमार) हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे और मैंने उनसे दिल्ली की फ्लाइट से पहले स्टूडियो में रुकने की गुजारिश की।’’

आगे सायरा ने बताया कि कैसे दिलीप कुमार के शूटिंग पर होने के कारण विनोद खन्ना एक्टिंग नहीं कर पाए। सायरा ने लिखा कि, ‘’जैसे ही साहिब आये, विनोद, जॉनी वॉकर भाई और मैं एक सीन की रिहर्सल कर रहे थे। जब तक साहिब अन्दर आये, विनोद कहीं गायब हो गया। इसके तुरंत बाद, आत्मारामजी ने उनकी तलाश में अस्सिटेंट को भेजा ताकि हम शॉट के साथ आगे बढ़ सकें। विनोद को सेट पर आने में काफी देर हो गई और साहिब पहले ही जा चुके थे। विनोद के सामने आते ही मैंने उनसे पूछा, “इतनी देर तक कहाँ थे?” विनोद हँसे और बोले “ओह! क्या आपको लगता है कि जब दिलीपजी, “द मास्टर ऑफ एक्टिंग” देख रहे हों, मैं एक्टिंग और परफॉर्म कर सकता हूं? मैं घबराहट से काँप रहा होता! इसलिए मैं चला गया।’’

इसके अलावा सायरा ने विनोद खन्ना को सबकुछ छोड़कर ‘ओशो’ के पास जाने से मना करने वाले वाक्या के बारे में बताते हुए आगे लिखा  कि, ‘’अपने करियर के चरम पर विनोद ओशो के चेले बन गए थे और 1975 के बाद से उन्होंने अपने गुरु का अनुसरण करने के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। उस समय, मैंने उनसे कई बार कहा, “आप आज के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और हर कोई जानता है कि आप अपने करियर में जबरदस्त ऊंचाइयों को छुएंगे। आप बहुत होनहार हैं। कृपया मत जाइए। आप इस अभाव को लेने का इरादा क्यों कर रहे हैं?” उनके इस फैसले  से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई थी।’’ 

बता दें कि,  विनोद खन्ना ने साल 1982 में संन्यास लिया था और वे ओशो के काफी पक्के शिष्य बन गए थे। हालांकि, विनोद ने 1987 में फिर से गृहस्थ जीवन में वापसी की और बॉलीवुड में कमबैक भी किया।

ये भी पढ़ें: जब मजबूरी के चलते Hema Malini को काफी देर तक Dev Anand की गोद में बैठना पड़ा, बोलीं बहुत बुरा महसूस हुआ था

ताज़ा ख़बरें