कभी बैकग्राउंड डांसर था ये लड़का, आज इसके इशारों पर नाचते हैं बड़े-बड़े हीरो, पहचान पाए तो कहलाएंगे सिकंदर!

रेमो न केवल मशहूर कोरियोग्राफर ही नहीं बल्कि अच्छे फिल्म निर्देशक भी है। वह 'एबीसीडी', 'फालतू' और 'रेस-3' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन भी कर चुके हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं। यहां पर नाम कमाने के लिए इंसान को बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। ऐसे कई कलाकार है जो अपनी मेहनत के बलबूते पर आगे बड़े और इन्होंने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मशहूर कोरियोग्राफर की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे पहचानना आसान नहीं। तो चलिए जानते हैं इस तस्वीर में नजर आ रहा ये लड़का कौन है?

कौन है तस्वीर का लड़का?
वैसे तस्वीर में नजर आ रहा ये लड़का कोई मामूली लड़का नहीं बल्कि इसने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन आज यह लड़का डांस की दुनिया में राज कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े स्टार्स इस लड़के की उंगलियों पर नाचते हैं। यह लड़का कोई और नहीं बल्कि रेमो डिसोजा है जो आज इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कोरियोग्राफर कहलाते हैं।

बता दें, रेमो डिसूजा का यहां तक पहुंचना कोई आसान काम नहीं था। उन्होंने कई रातें भूखे रहकर गुजारी। करियर की शुरुआत में रेमो बैकग्राउंड डांसर थे। उन्होंने सबसे पहले शाहरुख खान के पीछे खड़े होकर डांस किया था। इसके बाद उन्होंने कई गानों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। इसके बाद उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘रंगीला’ से उनकी किस्मत चमकी और उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान के असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर काम किया।

सफल निर्देशक है रेमो
इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘कांटे’ का ‘इश्क समंदर’ कोरियोग्राफ किया जो उन दिनों खूब मशहूर हुआ था। इसके बाद रेमो का नाम सुर्खियों में आ गया और वह इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कोरियोग्राफर बन गए। रेमो न केवल मशहूर कोरियोग्राफर ही नहीं बल्कि अच्छे फिल्म निर्देशक भी है। वह ‘एबीसीडी’, ‘फालतू’ और ‘रेस-3’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन भी कर चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

ये भी पढ़ें: मेरा बेटा ड्रग्स ले.. लड़कियां पटाएं.. जब आर्यन को लेकर Shahrukh ने दिया था बयान, मच गया था बवाल!

ताज़ा ख़बरें