पत्नी के होते हुए दूसरी एक्ट्रेसेस संग संबंध, प्रेग्नेंट कर दिया धोखा, विवादों से घिरी रही Pawan Singh की जिंदगी

पवन सिंह बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक मशहूर सिंगर भी है जिन्होंने 'लॉलीपॉप लागेलू' जैसे गाने से सफलता हासिल की है।

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हर फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग की काफी तारीफ भी की जाती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है, लेकिन पवन सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ हमेशा विवादों में भी रहे हैं। वह आए दिन अपने अफेयर्स और टूटी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक समय पर पॉपुलर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ काफी लाइमलाइट लूटी थी। आज हम आपको बताएंगे पवन सिंह और अक्षरा सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। तो आईए जानते हैं उनके अधूरे रिश्ते की पूरी कहानी?

कई एक्ट्रेस संग जुड़ा पवन सिंह का नाम
सबसे पहले हम आपको बता दे कि, पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में हुआ। वह बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक मशहूर सिंगर है जिन्होंने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ जैसे गाने से सफलता हासिल की है। भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले पवन सिंह का नाम मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा से लेकर रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह जैसी बड़ी अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है। फिल्म ‘देवरा बड़ा सतावेला’ की शूटिंग के दौरान पवन सिंह ने मोनालिसा को डेट किया था। हालांकि इन दोनों का रिश्ता जल्द ही टूट गया। इसके बाद पवन सिंह एक्ट्रेस रानी चटर्जी को डेट करने लगे लेकिन महज 2 महीने में ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। शादीशुदा होते हुए भी पवन सिंह ने कई अभिनेत्री को डेट किया।

अक्षरा सिंह से रहा गहरा रिश्ता
इसी बीच उनकी जिंदगी में मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह आई। बता दें, पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा और उनकी लव लाइफ ने भी खूब लाइमलाइट लूटी। दोनों को कई बार एक दूजे के साथ देखा गया, इन दोनों की प्रेम कहानी इसलिए भी सुर्खियों में रही क्योंकि इस दौरान पवन सिंह शादीशुदा थे। इसके बावजूद वह एक्ट्रेस के प्यार में गिर गए। लेकिन इसी बीच किसी कारणवश पवन सिंह की पत्नी नीलम ने सुसाइड कर लिया। इस दौरान भी पवन सिंह का नाम काफी चर्चा में आ गया और उन पर कई आरोप लगे। उनके इस अकेलेपन को दूर करने के लिए अक्षरा सिंह ने उनका खूब ख्याल रखा और इनकी नजदीकी बढ़ती गई।

अक्षरा को इश्क में मिला धोखा
कहा जाता है कि रिलेशनशिप में रहने के बावजूद पवन सिंह ने सीक्रेट तरीके से दूसरे लड़की से शादी रचा ली। यही वजह थी कि अक्षरा सिंह इस दौरान बुरी तरह टूट गई थी। कई रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया कि इस दौरान अक्षरा सिंह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। इसके बावजूद पवन सिंह ने उन्हें छोड़कर दूसरी लड़की को अपनी पत्नी बना लिया जिससे अक्षरा सिंह काफी आहत हुई। इसके बाद जब अक्षरा सिंह मीडिया के सामने आई तो उन्होंने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस के मुताबिक पवन सिंह उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। इसके अलावा उनके साथ मारपीट और गाली गलौज भी करते थे।

एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
अब हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने अपनी प्रेगनेंसी की बात को नकारा है। इस दौरान एक्ट्रेस के पिता ने भी काफी आलोचना का सामना किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि, “मुझे तकलीफ है इस बात की। मैं उनकी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाऊंगी। आप एक साधारण बाप के रूप में उन सवालों को सोचकर देखिए कि आपके बाप से पूछा जा रहा है कि आपकी बेटी प्रेग्नेंट थी तीन महीने की। कोई इंटरव्यू आकर लेता है, उनको कैसा लगता है। वो मेरे साथ खड़े हैं। हमने स्पष्ट बात की थी घर में। तुम्हें डरने की क्या जरूरत है। तुम्हारा बाप है तुम्हारे साथ। तुम्हारे मां है तुम्हारे साथ। बस आगे बढ़ते चलो। जिनको जो समझना होगा, जो समझ रखते होंगे।”

बता दें, पवन सिंह की तरह ही अक्षरा सिंह भी भोजपुरी दुनिया की क्वीन कहीं जाती है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह अपनी गायकी से भी लोगों का दिल जीत लेती है।

ये भी पढ़ें: ‘Main Atal Hoon’ के मेकर्स को तगड़ा झटका, इन बड़ी साइट्स पर Leak हुई फिल्म, कमाई में भी धीमी शुरुआत

ताज़ा ख़बरें