मेकअप आर्टिस्ट ने रिक्रिएट किया Shah Rukh Khan का Pathaan लुक

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दुनियाभर में धुंआधार कमाई की है। फैंस उनके लुक और डांस स्टेप्स कई वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। वहीं अब एक फीमेल मेकअप आर्टिस्ट शाहरुख खान का पठान लुक रिक्रिएट किया है।

Shah Rukh Khan Pathaan Look: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में है। फैंस के बीच शाहरुख खान का क्रेज अभी भी बरकरार है। कई लोगों ने उनके गानों पर वीडियो बनाए जो वायरल हुए। वहीं उनका लुक फैंस को खूब पसंद आया। शाहरुख खान के पठान लुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फीमेल मेकअप आर्टिस्ट ने शाहरुख खान का पठान लुक रिक्रिएट किया है। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेकउप आर्टिस्ट ने केवल 24 सेकंड में शाहरुख खान के पठान लुक को रिक्रिएट किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और शाहरुख खान के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे है। साथ ही आर्टिस्ट की तारीफ भी कर रहे है। इस वीडियो में कई तरह के कमेंट भी आ रहे है। मेकअप आर्टिस्ट ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, झूमे जो पठान।’ इस वीडियो पर अब तक 7 लाख से ज्यादा कमेंट आ चुके है।

पठान ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब कमाई की है। पठान ने भारत में 480 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि पठान जल्द ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी।

ये भी पढ़े: Sunny Deol और Ameesha Patel अपनी फिल्म Gadar 2 के प्रमोशन के लिए Bigg Boss के सेट पर पहुंचे

ताज़ा ख़बरें