Priyanka Chopra की मां Madhu Chopra ने बताया कि क्यों प्रियंका, Parineeti Chopra की शादी में शामिल नहीं हो पाई?

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा की शादी में एक्ट्रेस का शामिल न होने का कारण बताया है।

Madhu Chopra Tells why Priyanka Chopra Not Attended Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने बीते रविवार उदयुप के एक पैलेस में  शादी की। उनकी इस शादी में कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं। लेकिन इस शादी में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई, इस शादी में प्रियंका के शामिल न होने पर कई प्रकार की खबरें आईं। हालांकि, इस शादी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शरीक हुई और उन्होंने ने बताया कि क्यों प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की परिणीति चोपड़ा की शादी में शरीक नहीं हो पाईं?

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा सोमवार को उदयपुर के एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका का इस शादी में शामिल न होने का कारण बताया है। मधु ने प्रियंका का शादी में शामिल न होने का कारण बताते हुए कहा कि, ‘’वो काम करे रहे हैं। इसलिए शादी में शामिल नहीं पाई।’’मधु ने परिणीति के वेडिंग लुक के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’वो तो वैसे ही बहुत खूबसूरत है, शादी के जोड़े में और भी खूबसूरत लग रही थी।’’ मधु ने यह भी बताया कि वे परिणीति की शादी से काफी खुश भी हैं। 

परिणीति चोपड़ा ने भी आज अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, ‘’नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता था। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए एक होना अब शुरू होता है।’’ 

परिणीति की शादी वाली इन तस्वीरों पर फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन न परिणीति को उनकी शादी की बधाई देते हुए लिखा कि, ‘’खूबसूरत तस्वीरें… आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।’’ वहीं एक-दूसरे फैन ने भी बधाई देते हुए लिखा कि, ‘’ईश्वर आप दोनों को प्रेम, आनंद और समृद्धि प्रदान करें! शुभकामनाएँ…हमेशा।’’

ये भी पढ़ें: Amy Jackson ने अपने बदले हुए चेहरे की बताई असली वजह, बोलीं भारत से हुई ट्रोलिंग को लेकर काफी दुख पहुंंचा

ताज़ा ख़बरें