Madhu Chopra को आज भी बेटी Priyanka Chopra को लेकर लिए इस फैसले का होता है दुख, बोलीं मैं दोषी महसूस करती हूं

बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि उन्हें अपने बेटी को लेकर लिए एक फैसले को लेकर आज भी दुख होता है।

Madhu Chopra Regrets Her  This Decision On  Daughter Priyanka Chopra: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक मां के रूप में अपनी बेटी मालती मैरी जोनस की खूब अच्छे तरह से परवरिश कर रही हैं। प्रियंका अपने मातृत्व जीवन का पूर्ण आनंद उठा रही हैं, लेकिन प्रियंका से ज्यादा उनकी मां मधु चोपड़ा नानी बनकर खुश हैं। इसी बीच मधु ने बताया है कि उनकी बेटी प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती का किस तरह से पालन-पोषण कर रही है, इसके अलावा मुध ने प्रियंका को लेकर लिए अपने फैसले के बारे में भी बताया जिसको को लेकर उन्हें आज भी दुख होता है। 

मधु ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए बताया कि प्रियंका किस तरह से अपनी बेटी की परवरिश कर ही हैं। मधु ने बताया कि, ‘’वो काफी निडर हैं और अपनी बेटी की काफी अच्छी तरह से परवरिश कर ही है। वो अपने बेटी को अपनी तरह बनने की भरपूर आजादी दे रही है। इसेक अलााव मैंने उसे यह सलाह दी है कि अपनी बेटी को कभी भी किसी चीज के लिए ना नहीं कहना, बस उसे उस चीज के बारे में सझने की कोशिश करना।’’

इसी बातचीत में मधु ने अपने उस फैसले के बारे में भी बताया जो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर लिया था और जिसका दुख उन्हें आज भी होती है। इसके बारे में प्रियंका की मां मधु ने कहा कि, ‘’जब मैं इसके बारे में सोचती हूं तो अब भी रोती हूं और मुझे अब भी अपना दोष महसूस होता है। मेरी गलती यह थी कि मैंने उसे बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया, जोकि मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला नहीं था।’’

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म ‘लव अगेन’ में नजर आईं थी। वे अब ‘हेड ऑफ स्टेट’ में नजर आयेंगी। इसके अलावा प्रियंका अब बॉलीवुड में भी वापसी करने के बारे में सोच रही हैं। बीच में खबरें आईं थी कि प्रियंका शायद डॉन 3 में वापसी करते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने के बाद Shreyas Talpade की हालत है अब ऐसी, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

ताज़ा ख़बरें