एक राजा के प्रेम में पूरे जीवन अविवाहित रहीं Lata Mangeshkar! जानिए क्यों नहीं हो सकी दोनों की शादी?

लता मंगेशकर को अपने करियर में कई अवार्ड भी मिल चुके हैं जिनमें 'भारत रत्न' से लेकर 'दादा साहेब फाल्के', इंटरनेशनल अवार्ड भी शामिल है। लता का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।

सुरों की मल्लिका कहीं जाने वाली मशहूर स्वर कोकिला लता मंगेशकर भारतीय संगीत जगत का वह सितारा है जो इस दुनिया में नहीं होने के बावजूद फैंस के दिलों में जिंदा है। जी हां.. लता मंगेशकर भले ही हमारे बीच में ना हो लेकिन उनके गाए हुए गीत आज भी हमारे जहन में बसे हुए हैं। वैसे लता मंगेशकर के निजी जीवन के बारे में कम लोग ही जानते हैं। उन्होंने ताउम्र शादी नहीं की या फिर वह प्रेम से हमेशा दूर रही। इसका कारण कम लोग ही जानते हैं। लेकिन इस बात को शायद ही कोई जानता होगा कि, लता मंगेशकर ने अपनी जिंदगी में बेइंतहा मोहब्बत की और इतनी बेइंतहा की कि, वह पूरे जीवन अविवाहित रही। तो चलिए जानते हैं लता की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में..

क्यों नहीं की लता मंगेशकर ने शादी?
28 सितंबर 1929 को पैदा हुई लता मंगेशकर दुनिया भर में अपनी खास पहचान रखती है। लता मंगेशकर को अपने करियर में कई अवार्ड भी मिल चुके हैं जिनमें ‘भारत रत्न’ से लेकर ‘दादा साहेब फाल्के’, इंटरनेशनल अवार्ड भी शामिल है। इसके अलावा लता का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। लोग उन्हें सुरों की देवी कहते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लता मंगेशकर पूरे जीवन कुंवारी रही लेकिन उन्होंने भी आम लोगों की तरह प्रेम किया था। दरअसल, कहने वाले यह भी कहते हैं कि लता मंगेशकर के ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी जिसकी वजह से उन्होंने शादी नहीं की। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

राजा के प्यार में कुंवारी रही लता दीदी?
वैसे तो लता मंगेशकर ने कभी अपनी प्रेम कहानी का जिक्र नहीं किया लेकिन कई उनके चाहने वालों ने जुबान खोली थी कि एक समय पर लता मंगेशकर डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से बहुत प्यार करती थी। दरअसल, लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर और राज सिंह एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। वह एक साथ क्रिकेट खेला करते थे और क्रिकेट के दौरान ही लता मंगेशकर से उनकी मुलाकात हुई थी। अपने भाई के साथ-साथ लता मंगेशकर अक्सर महाराज राज सिंह से मिलने जाया करती थी। धीरे-धीरे यह सिलसिला बढ़ता गया और देखते-देखते दोनों में दोस्ती हो गई। फिर यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। राज और लता को भी क्रिकेट का बहुत शौक था और दोनों अक्सर एक साथ क्रिकेट देखने जाया करते थे। दोनों ही उन दिनों में दिग्गज हस्तियां थीं। ऐसे में फिर धीरे-धीरे लता और राज का नाम मीडिया में भी आने लगा।

क्यों नहीं हो पाई दोनों की शादी?
कहा जाता है कि लता और राज एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन राज अपने परिवार की वजह से लता से शादी नहीं कर सके। दरअसल, राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वह किसी भी आम घर की लड़की से शादी नहीं करेंगे और राज सिंह ने यह वादा अंत समय तक निभाया खास। बात यह है कि राज सिंह भी लता मंगेशकर की तरह ही जीवन भर अविवाहित रहे। दोनों भले ही एक दूसरे के साथ ना रह सके हो लेकिन इन्होंने अलग-अलग रहकर भी किसी अन्य व्यक्ति से शादी नहीं की। इसी बीच 12 सितंबर 2009 को राज सिंह का देहांत हो गया। वही 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर भी इस दुनिया को अलविदा कह गई।

ये भी पढ़ें: ‘फेक डेथ’ पर ट्रोल होने के बाद पहली बार बोली Poonam, कहा- मेरा पब्लिसिटी का इरादा नहीं था, लेकिन मेरी मां ने..

ताज़ा ख़बरें