Bholaa का नया गाना Aadha Main Aadhi Vo हुआ रिलीज, B Praak ने दी अपनी दमदार आवाज

अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले अजय देवगन ने दर्शकों को एक तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म का नया गाना आधा मैं आधी वो रिलीज कर दिया है

Bholaa New Song Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म रिलीज से पहले अब भोला का एक और गाना ‘आधा मैं आधी वो’ (Aadha Main Aadhi Vo) रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होने की जानकारी अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर दी है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अजय देवगन अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। दर्शकों के बीच भोला का क्रेज बनाए रखने के लिए अजय देवगन समय-समय पर अपनी फिल्म की डिटेल्स शेयर करते रहते है। अब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के नए गाने आधा मैं आधी वो के रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने को बी प्राक ने अपनी दमदार आवाज दी है।

आधा मैं आधी वो के बोल इरशाद कामिल ने लिखे है। इसका संगीत रवि बसरूर ने दिया है और बी प्राक ने अपनी दमदार आवाज दी है। उन्होंने इस गाने को बहुत ही खूबसूरती से गाया है। आपको बता दें कि फैंस को बी प्राक के गाने का अंदाज काफी अलग लगता है। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते है। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाते है। अजय देवगन से पहले बी प्राक अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों में भी गाना गा चुके है जो सुपरहिट रहे।

अजय देवगन की भोला की कहानी एक पिता और उसकी 10 साल की बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। भोला का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। इस फिल्म के सहारे वह एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रहे है। इससे पहले उन्होंने यू मी और हम, शिवाय और रनवे 34 का निर्देशन किया था। भोला में अजय देवगन के साथ तब्बू, दीपक डोबरियाल और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan के Hollywood वाले बयान से Priyanka Chopra नाराज़, SRK को कहा घमंडी!

ताज़ा ख़बरें