Shah Rukh Khan के Hollywood वाले बयान से Priyanka Chopra नाराज़, SRK को कहा घमंडी!

प्रियंका चोपड़ा ने शाहरूख खान के कंफर्टेबल वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए कंफर्टेबल होना बोरिंग हैं। उन्होने आगे कहा कि वो सफलता का बोझ अपने ऊपर लेकर नहीं चलती

Priyanka Chopra On SRK Comments: बॉलीवुड के पठान एक्टर शाहरूख खान ने हाल ही हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी राय जाहिर की थी। जिसमें उन्होने कहा था कि हॉलीवुड की फिल्में क्यों करें,वो बॉलीवुड में कंफर्टेबल हैं। शाहरूख खान के इस बयान पर अब प्रियंका चोपड़ा ने रियक्ट किया है। एक कार्यक्रम में जब प्रियंका चोपड़ा जोनस से पत्रकारों ने एसआरके के हॉलीवुड वाले बयान पर सवाल पूछा। तब प्रियंका चोपड़ा थोड़ी सी बिफरी नजर आई। शाहरूख खान के हॉलीवुड वाले कमेंट्स पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो घमंडी नहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शाहरूख खान के कंफर्टेबल वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए कंफर्टेबल होना बोरिंग हैं। उन्होने आगे कहा कि वो सफलता का बोझ अपने ऊपर लेकर नहीं चलती। जब वो दूसरे देश जाती हैं। तो ऑडिशन देती हैं। काम के लिए मेहनत करती हैं। मैं क्या कर रही हूं इसकी वजह बताने की जरूरत नहीं है। मैं बहुत ही प्रोफेशनल हूं और ये सब मेरे पापा ने मुझे सिखाया है क्योकि वो आर्मी में थे। वो फिजूल में अपना समय बर्बाद नहीं करती। आज वो जो कुछ भी हैं अपनी मेहनत के दम पर हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले शाहरूख खान के साथ कई फिल्में की हैं। जिनमें डॉन और डॉन 2 भी शामिल है। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच में अफेयर्स की अपवाहे भी उड़ी थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस इस वक्त सिटाडेल को लेकर बिजी हैं। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले प्रियंका ने बेवॉच,क्वाटिको और मैट्रिक्स 2 जैसे प्रोजक्ट किए हैं और हॉलीवुड में वो अपनी ग्रिप धीरे धीरे मजबूत करती जा रही हैं।

वहीं बात अगर शाहरूख खान की करें, तो उनकी दो फिल्में आने वाली हैं। पहली जवान, जिसमें को नयनतारा के साथ नजर आएंगे और दूसरी है डंकी। डंकी में शाहरूख खान पहली बार राज कुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। शाहरूख के अपोजिट इस फिल्म में तापसी पन्नू हैं।

ये भी पढ़े: बहन Alanna के मेहंदी फंक्शन में सिगरेट पीती नजर आईं Ananya Panday, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

ताज़ा ख़बरें