फिल्म Jawan से पहले भी जब-जब SRK ने एक सोल्जर का किरदार निभाया है वो फिल्में हिट रही

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान ने जब-जब किसी फिल्म एक सोल्जर का किरदार निभाया है, वो फिल्म हिट रही है।

Before Jawan When SRK Rocked As Soldier In These Films: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़ दिए है। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है। इस फिल्म में शाहरुख ने एक इंडियन आर्मी के सोल्जर विक्रम राठौर और पुलिस ऑफिसर आजाद राठौर का किरदार निभया है। दर्शकों को शाहरुख का विक्रम राठौर वाला किरदार ज्यादा पसंद आया है। फैंस को कैप्टन विक्रम रठौर के रूप मे शाहरुख काफी अच्छे लगे हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि शाहरुख ने एक इंडियन आर्मी के ऑफिसर का किरदार निभाया है। शाहरुख ने ‘जवान’ से भी पहले कई फिल्मों में एक इंडियन आर्मी के सोल्जर का किरदार निभाया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया है और अभिनेता की वो फिल्में हिट भी रही हैं। 

‘जवान’ से पहले शाहरुख खान की वो फिल्में, जिनमें उन्होंने एक सोल्जर का किरदार निभाया: 

1.फौजी (1989): यह शाहरुख खान की कोई फिल्म नहीं है, बल्कि एक हिट टीवी सीरियल है। दूरदर्शन के इस टीवी सीरियल से शाहरुख ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा  था। यह टीवी सीरियल देश के फैजियो पर आधारित था। शाहरुख ने इस सीरियल में  लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था। दर्शकों को शाहरुख खान का यह किरदार काफी पसंद आया था और यह सीरियल भी काफी हिट रहा था। 

2.आर्मी (1996): श्रीदेवी स्टारर इस फिल्म में शाहरुख खान ने मेजर अर्जुन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख और श्रीदेवी की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। 

3.मैं हूं ना (2004): इस फिल्म को फराह खान द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में भी शाहरुख खान ने एक इंडियन आर्मी के ऑफिसर का किरदार निभाया था। शाहरुख ने इस फिल्म में मेजर राम प्रसाद शर्मा का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 

4.जब तक है जान (2012): यह यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म थी, जिसका उन्होंने निर्देशन किया था। यश चोपड़ा की इस आखिरी फिल्म में भी शाहरुख खान ने इंडियन आर्मी के एक ऑफिसर का किरदार निभाया था। शाहरुख ने इस फिल्म में मेजर समर आनंद का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

ये भी पढ़ें:   जब SRK शूटिंग के बीच में Adnan Sami के लिए स्वेटर खरीदने निकाल पड़े, अदनान बोले मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ था

ताज़ा ख़बरें