देश का अंग्रेजी नाम India को बदलने की चर्चा के बीच Amitabh Bachchan का एक ट्विट हुआ वायरल, यूजर बोला BJP टिकट दे रही है क्या

इंडिया वर्सेस भारत की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत माता की जय का नारा लगाया है

Amitabh Bachchan Bharat Tweet Goes Viral: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। कभी कभी कुछ मुद्दों पर रियक्ट न करने के लिए वो ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। पर इन सबसे परे बिग बी हमेशा अपने काम को लेकर काफी संजीदा रहते हैं। आज सुबह से ही देश के अंग्रेजी नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए भारत के राष्ट्रपति के एक निमंत्रण पत्र को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेर में ले रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोग रियक्शन दे रहे हैं। चर्चा है कि देश का अंग्रेजी नाम इंडिया को मोदी सरकार बदलकर भारत करने जा रही है। हालाकि केंद्र सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसी को लेकर शायद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर अब एक्स पर एक ट्विट किया है। जो तुरंत वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर बिग बी के इस ट्विट को लेकर यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इंडिया वर्सेस भारत की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत माता की जय का नारा लगाया है। सीनियर बच्चन के इस ट्विट को इंडिया वर्सेस भारत की नजरों से देखा जा रहा है। हालाकि इसे लेकर कितनी सच्चाई है। इसकी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं है।

देश का नाम बदलने की चर्चा सियासी गलियारे से होकर अब बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। सदी के महानायक के इस ट्विट पर अब यूजर्स जमकर रियक्ट कर रहे हैं। एक ने बिग बी को ट्रोल करते हुए लिखा है कि आप की आवाज में दम भी है। अमित जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी। दूसरे ने लिखा है कि जब मनुष्य पर नाश छाता है तो विवेक मर जाता है। एक अन्य ने लिखा है कि क्या आपको बीजेपी टिकट देने वाली है। ट्रोलिंग के अलावा कुछ बिग के सपोर्ट में भी लिखा रहे हैं।

बिग बी के समर्थन में एक ने लिखा है कि आज अमिताभ बच्चन ने दिल से खुश कर दिया है। भारत माता की जय हो। आपको बता दें कि इसके अलावा अगर बिग बी के फिल्मी फ्रंट की बात करें, तो वो प्रभास की आने वाली एक फिल्म में जल्द ही हमें नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बिग बी आज कल कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन की होस्टिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Esha Deol को Omkara और Golmaal को रिजेक्ट करना का बहुत अफसोस है, बोली मैं सारी फिल्मों के नाम बता दूंगी तो लोग मेरी…

ताज़ा ख़बरें