Alia Bhatt अब नहीं बनेंगी Nitesh Tiwari की रामायण में सीता, जानिए क्या है इस खबर की सच्चाई

आलिया भट्ट नीतेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण से अपने आप को अलग कर लिया है। एक्ट्रेस अब रामायण में सीता का किरदार नहीं निभाएंगी

Alia Bhatt Walked Out of Nitesh Tiwari’s Ramayan: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया व इवेंट्स और अपनी फिल्मों के जरिए खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हिट साबित हुई है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी ने सिनेमा परदे पर धमाल मचाया है। रणवीर आलिया के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र,जया बच्चन और शबाना आजमी लीड में थी। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट नीतेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण से अपने आप को अलग कर लिया है। एक्ट्रेस अब रामायण में सीता का किरदार नहीं निभाएंगी।

पहले खबर थी कि नीतेश तिवारी अपने मेगा प्रोजेक्ट रामायाण के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को साइन किया है। दोनों रियल लाइफ जोड़ी रामायण में राम और सीता का किरदार निभाएंगे। जिसे लेकर दोनों काफी एक्साइटेड भी थे। पर अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। बॉलीवुड न्यूज़ पोर्टल पिंकविला की खबर की माने तो, आलिया के पास डेट्स को लेकर इशू थे। जिसकी वजह से वो अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। जबकि उनके पति व एक्टर रणबीर कपूर अभी भी रामायण का हिस्सा हैं।

खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार यश को लेकर अभी भी आशंका जाहिर की जा रही है कि वो इस फिल्म का पार्ट बनेंगे या नहीं। दरअसल यश ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष के विवाद को लेकर थोड़ा सा असमंजस की स्थिति में हैं। लेकिन रामायण की टीम उन्हे अपने इस प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए बातचीत कर रही है। खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर महीने से शुरू हो जाएगी, लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वैसे बात अगर आलिया भट्ट के आने वाले प्रोजेक्ट्स की करें, तो वो काफी बिजी एक्ट्रेस हैं। आलिया ने हाल ही में हॉलीवुड डेब्यू भी किया है। उनकी हॉलीवुड फिल्म हर्ट ऑफ स्टोन रिलीज हुई है। नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण में जब राम और सीता के किरदारों के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम आया था। तब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों को काफी ट्रोल भी किया था। अब देखना ये है कि इस फिल्म की फाइनल स्टार कास्ट की घोषणा कब तक की जाती है।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan से लेकर Akshay Kumar ने ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के लैंडिंग के लिए ISRO व वैज्ञानिकों को दी बधाई, बोले इंडिया और…

ताज़ा ख़बरें