Shah Rukh Khan से लेकर Akshay Kumar ने ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के लैंडिंग के लिए ISRO व वैज्ञानिकों को दी बधाई, बोले इंडिया और इसरो छा गया

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी इसरो और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है

Shah Rukh Khan And Other Celebs Congratulate ISRO: 23 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी ऐतिहासिक रहा और दुनिया भारत के वैज्ञानिकों की क्षमता पर गुणगान कर रही है। कि कैसे भारतीय अंतरिक्ष संस्थान इसरो और उनकी पूरी टीम ने चंद्रमा पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल हुई। चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। जिसने चंद्रमा के डार्क साइड पर अपने यान को लैंड कराने में सफलता हासिल की है। देश की इस उपलब्धि का जश्न जनता मना रही है। तो वहीं विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी इसरो और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान ने तो अपनी एक फिल्म यस बॉस का गाना गाकर इसरो व वैज्ञानिकों की पूरी टीम को बधाई दी है। शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर मिशन मून के कामयाबी का जश्न मनाते हुए लिखा है कि चांद तारे मैं तोड़ लाऊं..सारी दुनिया पर छा जाऊं..आज भारत और इसरो पूरी दुनिया पर छा गया है। इसरो और वैज्ञानिकों व उनकी इंजीनियर्स की पूरी टीम को बधाई, जिन्होने भारत को पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है।

भारतीय वैज्ञानिकों की ये सफलता रूस के लूना-25 के क्रैश होने के बाद मिली है। रूस चंद्रमा के उसी डार्क हिस्से साउथ पोल पर लूना-25 को उतारने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया और उसका लैंडर क्रैश कर गया था। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी इसरो को बधाई दी है। अक्षय कुमार जो कि अपनी एक फिल्म मिशन मंगल में एक वैज्ञानिक का किरदार निभा चुके हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अरबों दिलों को गौरवान्वित करने वाले इसरों को धन्यवाद। आपने हमे गर्व महसूस कराया है। हम भाग्यशाली हैं जो कि इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी आँखों से देख पाए। भारत अब चंद्रमा पर है।

अभिनेता सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर की स्टाइल में लोगों को और इसरो के इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी है। सनी ने लिखा है कि कितना गौरव का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा। इसरो को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई। इसके अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन,जुनियर बच्चन,एसएस राजामौली,काजोल,प्रियंका चोपड़ा,संजय दत्त,सलमान खान सहित दूसरे कई बॉलीवुड सितारों ने भी इसरो व वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

ये भी पढ़े: जब Sunny Deol ने Bobby Deol को इस बात पर मारा था  थप्पड़, थप्पड़ मारने के बाद काफी डर गए थे सनी

ताज़ा ख़बरें