Nidhi Jha-Yash Kumar Wedding: 2 मई को एक दूसरे के हो जाएंगे यश कुमार व निधि झा, शादी को लेकर तैयारियों में जुटे है यह खूबसूरत कपल

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा निधि झा और मसहूर एक्टर यश कुमार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है

Nidhi Jha-Yash Kumar Wedding: भोजपुरी एक्टर यश कुमार और निधि झा की वेडिंग को लेकर फैन्स हर अपडेट को आतुर दिख रहे हैं। इस कपल की वेडिंग इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है साथ ही निधि झा भी अपने हर गतिविधि की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये देती जा रही हैं। 29 अप्रैल को हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमे निधि पीली साड़ी में हल्दी लगाए नजर आ रही थी। हल्दी वाली तस्वीर को निधि ने अपने फेसबुक पर भी शेयर किया था जिसे देख फैन्स एक्साइटेड हो उठें।

30 अप्रैल को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया है जिसके लिए निधि झा काफी दिनों से तैयारी कर रही थी और अब 2 मई को भोजपुरी सिनेमा की आइडियल कपल यश कुमार और निधि झा एक दूसरे के हो जाएंगे।

सगाई वाली खबरों के बाद चर्चा थीं कि दोनों मई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों 02 मई को ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पीआरओ सर्वेश कश्यप बताते हैं कि शादी की रस्में तीन से चार दिन तक चलेंगी। दोनों ही कपल शादी के हर फंग्शन को जम के इंजॉय कर करने वाले हैं।

आपको बता दे की यश कुमार और निधि झा पिछले 5 सालो से एक दूसरे को जानते है। और पिछले 3 सालो से दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे है। यश कुमार और निधि झा कई फिल्मे भी एक साथ कर चुके है। फिल्म के बाद अब निजी जीवन में भी दोनों की जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है। शादी को लेकर निधि झा और यश कुमार दोनों ने ही काफी जोरो-शोरो से तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: Aashiqui: पहली बार टीवी पर देखिए ख़ेसारी लाल, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव की ‘आशिकी ‘

ताज़ा ख़बरें