Bhojpuri Song: नीलम गिरी का बहुत ही जबरजस्त डांस वाला गाना “सईयां जी के बंगला” हुआ रिलीज, एक्ट्रेस की अदाओं पर घायल हुए लोग

इस गाने के वीडियो में नीलम गिरी नई नवेली व्याहता नारी के रूप में जलवा बिखेर रही हैं, जो अपनी सहेलियों से अपने बलमा और ससुराल का बखान कर रही हैं।

Neelam Giri Bhojpuri song “Saiyan Ji Ke Bangla”: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक (Worldwide Records Bhojpouri Music) कंपनी से जब भी अदाकारा नीलम गिरी की मनमोहक अदायगी से भरा गाना आता है तो जलवा ही जलवा कायम हो जाता है। ऐसे में आज ही एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gaana) सईयां जी के बंगला म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे मधुर आवाज में गाया है सिंगर अनुपमा यादव ने।

इस गाने के वीडियो में नीलम गिरी (Neelam Giri) नई नवेली व्याहता नारी के रूप में जलवा बिखेर रही हैं, जो अपनी सहेलियों से अपने बलमा और ससुराल का बखान कर रही हैं। यह गाना काफी रिच और महँगे लोकेशन पर फिल्माया गया है, जोकि गाने के वीडियो में दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: Shocking! खेसारी लाल यादव ने किया अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा, जानिए क्या है पूरी बात

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत यह भोजपुरी गीत सईयां जी के बंगला के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर अनुपमा यादव हैं। नीलम गिरी ने वीडियो में मनमोहक परफॉर्मेंस किया है।

गीतकार आशुतोष तिवारी के लिखे इस गीत को संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा हैं। मेकअप निशांत, हेयर गुड़िया का है। इस गाने का सभी राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

ये भी पढ़ें Hrithik Roshan’s Mystery Girl: ऋतिक रोशन डिनर डेट पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें आये नजर, तस्वीरें इंटरनेट पर हुई वायरल

ताज़ा ख़बरें