B’Day: नीलाम किया फिल्मफेयर, रचाई सीक्रेट शादी, अब 7 साल छोटी एक्ट्रेस संग इश्क फरमा रहे Vijay Devarakonda!

विजय देवराकोंडा का नाम जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदना के साथ जुड़ा हुआ है। रश्मिका उनसे 7 साल छोटी है लेकिन इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों को एक साथ देखना फैंस को सुकून देता है।

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने चार्मिक लुक की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वहीं लड़कियों के बीच विजय देवरकोंडा को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। विजय देवराकोंडा अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने इश्क के करण लाइमलाइट में रहते हैं। आज 9 मई को विजय देवराकोंडा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

बचपन से था एक्टिंग का शौक
9 में 1989 में जन्मे विजय देवराकोंडा के पिता एक टीवी स्टार थे। ऐसे में बचपन से ही विजय देवराकोंडा को एक्टिंग का शौक था। हालांकि उनके घर की आर्थिक हालात कुछ खास नहीं थी। उनके जीवन में ऐसा भी वक्त आया जब उनके पास घर का किराया देने का पैसा भी नहीं था। इस दौरान विजय देवराकोंडा ने तय कर लिया था कि वह एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाएंगे। इसी बीच साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘नुव्विला’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म में विजय देवराकोंडा को नोटिस किया गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इस फिल्म से बने सुपरस्टार
इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘डियर कॉमरेड’, ‘वर्ल्ड फेमस आशिक’, ‘गीता गोविन्दम’ और ‘मेहनती’ जैसी फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। फिर साल 2017 में विजय देवरकोंडा की किस्मत में बदलाव आया। दरअसल, इस साल उनकी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ रिलीज हुई जो उन दिनों की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और विजय देवराकोंडा को एक नया मुकाम हासिल हुआ था। बस यही से विजय इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए और फिर वह साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बने। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

इन एक्ट्रेस संग रहा अफेयर
बात करें विजय देवरकोंडा की निजी जिंदगी के बारे में तो उनका नाम कई अभिनेत्री के साथ जुड़ा। एक समय ऐसा भी था जब विजय का नाम पापुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि इन दोनों की नजदीकियों को देखने के बाद सामंथा का तलाक हो गया था, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता।

इसके बाद विजय देवराकोंडा की एक ‘किस’ करते हुए तस्वीर वायरल हुई जिसमे वह अपनी यूरोपियन गर्लफ्रेंड वर्जिनी पियरार्ड के साथ नजर आए। कहा जाता है कि वर्जनी और विजय देवराकोंडा ने सीक्रेट शादी भी रचा ली थी। इसके बाद उनकी किस करते हुए फोटो वायरल हुई, हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है और ना ही विजय ने इस पर कभी बोलना ठीक समझा।

रश्मिका को कर रहे डेट
वर्तमान में विजय देवराकोंडा का नाम जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदना के साथ जुड़ा हुआ है। रश्मिका उनसे 7 साल छोटी है लेकिन इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों को एक साथ देखना फैंस को सुकून देता है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय जल्द ही शादी भी रचाने वाले हैं। विजय देवराकोंडा का नाम उन दोनों भी काफी लाइमलाइट में रहा जब उन्होंने अपना फिल्म फेयर अवार्ड नीलाम कर दिया था और इसके पैसों को उन्होंने जरूरतमंदों को दान कर दिया था। जी हां.. इसके बारे में जब विजय से पूछा तो उन्होंने बताया कि इस तरह का काम करना उन्हें सुकून देता है।

ये भी पढ़ें: कभी एक्टिंग के खिलाफ था परिवार, आज हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं Rashmika, नेशनल क्रश बनकर कर रहीं राज

ताज़ा ख़बरें