Lata Mangeshkar: पवन सिंह ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, कहा – लता मंगेशकर हमारे बीच से कहीं जा ही नहीं सकतीं

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजली देते हुए कहा, उनकी छवि और उनकी आवाज हर भारतीय के दिल और आत्मा में हमेशा के लिए छाई रहेगी

Pawan Singh Pays Tribute To Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला और भारत रत्न महान सिंगर लता मंगेशकर का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बहुत दिनों से मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उनकी मौत पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह लता मंगेशकर के निधन से स्तब्ध हैं। उन्हें गहरा दुःख हुआ है और उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनके परिवार का कोई सदस्य उन्हें छोड़कर चला गया है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। वह लिखते हैं “भारत रत्न लता मंगेशकर जी हमारे बीच से कहीं जा ही नहीं सकतीं, उनकी छवि और उनकी आवाज हर भारतीय के दिल और आत्मा में हमेशा के लिए छाई रहेगी। पर शायद ऊपर देवी देवताओं को भी लता दीदी की आत्मीय आवाज सुनने का दिल किया। सो बुला लिया। मैं आपको बहुत मिस करूंगा। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

आपको बता दें कि भारत रत्न’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में रविवार 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखरी सांस ली।

पवन सिंह इन दिनों लंदन में एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्हें जब यह पता चला स्वर कोकिला लता दीदी सदा के लिए दुनियां को अलविदा कह दिया है, तो उन्हें गहरा दुःख हुआ। उन्होंने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और ईश्वर से लता दीदी की आत्मा को शांति देने एवं स्वर्ग में उच्च स्थान प्रदान करने की प्रार्थना किया। लता जी ने जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए किया है और समाज में अपना योगदान दिया है, उसके वर्णन के लिए शब्द कम पड़ जायेंगे। आज फिल्म को हुए क्षति की पूर्ति कोई नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब करेंगे वकालत, काले कोट में आये नजर, जानिए क्या है पूरी खबर

ताज़ा ख़बरें