Yash Kumar: यश कुमार की फ़िल्म ‘परशुराम’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, दमदार अंदाज में आएँगे नजर, जल्द आयेगा ट्रेलर

भोजपुरी फिल्म 'परसुराम' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फिल्म में एक्शन स्टार यश कुमार और शुभी शर्मा नजर आएँगे। फर्स्ट लुक काफी दमदार है

Bhojpuri Movie Parsuram First Look Out: भोजपुरी फ़िल्म जगत की चर्चित फिल्म परशुराम का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया जो काफी वायरल हो रहा है। फर्स्ट लुक बहुत ही प्यारा बना है जिसमे अभिनेता यश कुमार भगवान परशुराम के रूप से मिलते जुलते किरदार में नजर आ रहे है यानी अगर हम कलयुग के परशुराम कहे तो गलत नही होगा। फर्स्ट लुक में यश कुमार का गेटउप इतना अद्भुत है कि देखते ही दिल को भा रहा है।

वहीं फ़िल्म के निर्माता रामा प्रसाद ने फ़िल्म के बारे में बताया कि हमारी फ़िल्म परशुराम एक बेहतरीन यूनिक कांसेप्ट पर आधारित है ये सिर्फ कहने के लिए यूनिक नही जब आप लोग इस फ़िल्म को देखेंगे तो आप लोग खुद कहेंगे क्या लाजवाब कांसेप्ट है। हमारी फ़िल्म का टाइटल जरूर परशुराम है लेकिन कहानी एक लग ही लेवल की है। फ़िल्म की कहानी के साथ साथ गाने एक से बढ़कर एक खूबसूरत है जो हर वर्ग के लोगो पसंद आयेंगे। उम्मीद है हमारी ये फ़िल्म आप सभी दर्शको को बेहद पसंद आयेगी।

फ़िल्म का निर्माण चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट P.V.T L.T.D इन असोसियेशन विथ रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता रामा प्रसाद और निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू है। फिल्म की बेहतरीन कहानी को एस के चौहान ने लिखा है संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है और छायांकन किया है समीर जहाँगीर ने फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव ऐडिफ्लोर है।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार,शुभी शर्मा,महेश आचार्य,करन पाण्डेय आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

यश कुमार की फिल्मो में अक्सर ही कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है और यही कारण है की दर्शक उनकी फिल्मो को लेकर बेहद उत्त्साहित रहते है। यश कुमार की अन्य कई फिल्मो में भी उनके किरदार की काफी तारीफ़ की जाती है। और फिल्मो का इंतजार रहता है।

ये भी पढ़े: Rani Chatterjee Exclusive: रानी चटर्जी क्यों शामिल हुई कांग्रेस में, राजनीती में आने पर करिअर खत्म होने वाले कमेंट पर जोरदार जवाब

ताज़ा ख़बरें