Hera Pheri 3 का निर्देशन Farhad Samji के हाथ में, फैन ने बोला गई भैंस पानी में

Hera Pheri 3 Farhad Samji: बहुप्रतीक्षित फिल्म फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का तीसरा पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग आज शुरू कर दी गई है। इस फिल्म की शूटिंग की खबर हमने पहले ही दे दी थी। लेकिन इस फिल्म के निर्देशक को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पा रही थी। बहरहाल इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राज शांडिल्य को न देकर फरहाद सम्जी को दे दी गई है। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी। कमाल आर खान ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’यह फाइनल फैसला है। निर्देशक फरहाद सम्जी  फिल्म हेरा फेरी 3 का निर्देशन करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ,सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म में वापसी की है। मतलब कार्तिक आर्यन फिल्म से बाहर हैं। जल्द ही फिल्म की एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया जायेगा। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।’’

अब यह फाइनल हो गया है कि हेरा फेरी 3 को फरहाद सम्जी द्वारा ही निर्देशित किया जायेगा। हालांकि, फैंस को यह फैसला पसंद नहीं आया है। फैंस इस फिल्म के निर्देशक फरहाद सम्जी को लेकर काफी गुस्से भरे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन फिल्म के निर्देशक पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’गई भैंस पानी में, ये फरहाद सम्जी को मूवीज मिल कैसे रही है भाई, सारी एक्साइटमेंट ही खत्म होगी अब तो।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’फरहाद शामजी नहीं यार।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए फरहाद सम्जी के हाथ में निर्देशन देना बिल्कुल गलत बताते हुए लिखा कि, ‘’प्रियदर्शन को इस फिल्म को लिखना और डायरेक्ट करना चाहिए था, अब यह फिल्म फ्लॉप हो जायेगी।’’

बता दें कि,यहां पर फैंस निर्देशक फरहाद सम्जी द्वारा फिल्म हेरा फेरी 3 के निर्देशन को लेकर इसलिए चिंतित हो गए हैं, क्योंकि फरहाद सम्जी ने जिन फिल्मों का सीक्वल को डायरेक्ट किया वे फिल्में घटिया साबित हुई है। उन्होंने फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की फिल्म हाउसफुल 4 का निर्देशन किया था, जोकि दर्शकों बिल्कुल भी नहीं पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होंने अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे का भी निर्देशन किया था, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

ये भी पढ़ें: जानिए क्यों Milind Soman ने छोड़ी थी फिल्म Jo Jeeta Wohi Sikandar

Latest Posts

spot_img

you may like