Dharmendra और Shabana Azmi के किसिंग सीन पर Hema Malini ने कहा, ‘मैं धर्म जी के लिए खुश हूं’

Hema Malini reacts on Dharmendra  Shabana Azmi kissing scene: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमेंटिक-ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को खूब अच्छी लगी है। हालांकि, इस फिल्म में दर्शकों को एक चीज और अच्छी  लगी है और वो है धर्मेन्द्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन। यह सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच इस सीन पर धर्मेन्द्र की पत्नी हेमा मालिनी ने भी अपने विचार रखे है। 

टाइम्स नाउ के अनुसार हेमा मालिनी ने हाल ही में आयोजित हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस किसिंग सीन पर हंसते हुए अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मैंने उस सीन को नहीं देखा है। मुझे यकीन है कि लोगों को फिल्म पसंद आई होगी। मैं धरम जी के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। वह इस चीज को काफी प्यार करते है।’’

हाल ही में शबाना आजमी ने भी बताया था कि उनके पति जावेद अख्तर को भी उनके और धर्मेन्द्र के किसिंग सीन से कोई दिक्कत नहीं हुई। शबाना ने कहा उनके पति जावेद अख्तर ने इस फिल्म को काफी इन्जॉय किया था। इसके अलावा धर्मेन्द्र ने भी शबाना के साथ इस किसिंग पर अपना मजेदार रिएक्श दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे काफी अच्छा लगा कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। मैंने भी कहा था कि यार यह तो मेरे दाएं हाथ का खेल है।’’

बात करें, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए से अधिक कमाई कर ली है। यह फिल्म दर्शकों को काफी मनोरंजक लग रही है। इस फिल्म में रणवीर और आलिया को रोमेंटिक जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में काफी मजेदार डायलॉग्स भी सुनने को मिले हैं, इसके अलावा फिल्म में काफी फनी सीन भी हैं। 

ये भी पढ़ें: Javed Akhtar ने Shabana Azmi और Dharmendra के किसिंग सीन पर दिया ऐसा रिएक्शन, शबाना बोलीं कौन धर्मेन्द्र को किस नहीं करना चाहेगा?

Latest Posts

spot_img

you may like