भोजपुरी अभिनेत्री Gunjan Pant का सपना एक मशहूर Doctor बनने का था, जानिए कैसे वो बन गई भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस

गुंजन पंत ने भोपाल के बरकतुल्ला विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। वो कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाह रही थीं, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही बनना लिखा था

Gunjan Pant Wanted To Be A Doctor: भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार गुंजन पंत अब तक 150 भोजपुरी फिल्में, अनेक म्यूजिक वीडियो, दो हजार से ज्यादा स्टेज शोज और कई लोकप्रिय हिंदी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। गुंजन पंत का जन्म 5 जनवरी 1989 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। हालांकि, उनके पेरेंट्स (पिता कैलाश पंत और मां मंजू पंत) उत्तराखंड, नैनीताल के रहने वाले हैं।

गुंजन पंत ने भोपाल के बरकतुल्ला विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। वो कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाह रही थीं, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही बनना लिखा था। आम तौर पर देखा गया कि माता- पिता यह चाहते हैं कि जो वह चाहते हैं। उनके बच्चे उसी प्रोफेशन को चुने। लेकिन गुंजन पंत के पेरेंट्स ने उन्हें इस बात की आजादी दी थी कि वह अपने हिसाब से करियर चुन सकती हैं।

गुंजन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी धारावाहिक ‘जिन्दगी एक सफर’ से की। जबकि जबरदस्त पहचान उन्हें भोजपुरी सिनेमा से मिली हैं। गुंजन आज भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2008 में भोजपुरी फिल्म ‘करनी के फल आज ना तो कल’ से की। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गुंजन पंत अब तक अब तक 150 भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक अल्बम में काम कर चुकी हैं। जिसमें लक्ष्मण रेखा, नथूनिया पे गोली मारे, परिवार, मार देब गोली केहू ना बोली, चांद जइसन दुल्हिन हमार, ये इश्क बड़ा बेदर्दी है, बेटी हो तो ऐसी, पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, यादव पान भंडार जैसी फिल्में जबरदस्त हिट रहीं हैं। आज कल गुंजन आगरा मे एक भोजपुरी फिल्म कर रही है।

ये भी पढ़े: Celebrity Cricket League 2025: Telugu Warriors से रोमांचक मुकाबले में हारी Bhojpuri Dabanggs की टीम

Latest Posts

spot_img

you may like