भोजपुरी एक्ट्रेस Gunjan Pant की आने वाली फिल्म Mai Bina Naihar Suna की शूटिंग पूरी, तीन बहनों की है कहानी

गुंजन पंत इस फ़िल्म में लीड रोल में आ रही हैं । तीन बहनों की कहानी पर आधारित इस फ़िल्म माई बिना नइहर सुना की शूटिंग उत्तरप्रदेश के जौनपुर में पूरी हो चुकी है

Gunjan Pant New Bhojpuri Film Mai Bina Naihar Suna: घर की बच्चियां जब बड़ी हो जाती हैं तो घर वाले उनके लिए वर की तलाश करना शुरू कर देते हैं और फिर जैसे ही बेटियों की शादी हो जाती है उसी दिन से बेटी पराई हो जाती है, लेकिन जरा विचार कीजिये कि किसी परिवार में यदि किसी बेटी को शादी के बाद परिस्थितिवश अपने मायके यानी नइहर में ही रुकना पड़ जाए ऐसे में उसे किन किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है? और ऐसी स्थिति में यदि उसके सर से माँ का साया ही सदा के लिए उठ जाए, फिर आप उस परिस्थिति का अंदाजा भर लगा लीजिए। क्या वो बेटी पुनः अपने बचपन वाले दिनों को जी सकती है? क्या उसका अल्हड़पन वापस उसे मिल सकता है? इन्ही प्रकार के रिश्तों की बुनियाद पर फ़िल्म माई बिना नइहर सुना का ताना बाना बुना गया है।

गुंजन पंत इस फ़िल्म में लीड रोल में आ रही हैं । तीन बहनों की कहानी पर आधारित इस फ़िल्म माई बिना नइहर सुना की शूटिंग उत्तरप्रदेश के जौनपुर में पूरी हो चुकी है और अब यह फ़िल्म पोस्ट प्रोडक्शन की ओर चल पड़ी है। फ़िल्म में गुंजन पंत ,यामिनी सिंह और अनारा गुप्ता तीन बहनों के किरदार में फ़िल्म में नजर आएंगी। इन्हीं तीनो बहनों की कहानी के इर्द गिर्द इस फ़िल्म की पटकथा बुनी गई है। फ़िल्म जितना संवेदनशील मुद्दे को छूते हुए चलती है, तो इसके बीच बीच मे कहानी में कुछ पल ऐसे भी आते हैं जो दर्शकों को गुदगुदाने पर भी मजबूर करते हैं।

हास्य रोमांच और पारिवारिक खींचतान पर आधारित यह फ़िल्म एक सम्पूर्ण भोजपुरिया समाज की कहानी समेटे हुए मनोरंजन के एक अलग प्रकार के साथ दर्शकों के समक्ष जल्द ही प्रस्तुत होगी। गुंजन पंत आज कल लगातार फिल्में बैक टू बैक कर रही हैं। इन दिनों उनके पास फिल्मों की कतार लगी हुई हैं और वे बेहतरीन कैरेक्टर को चुन चुनकर फिल्में कर रही हैं । दरअसल सौ से अधिक फिल्में कर लेने के बाद कलाकारों को यह अनुमान हो जाता है कि दर्शकों को उनसे क्या अपेक्षाएं हैं और इसबात को गुंजन पंत बखूबी समझ चुकी हैं यही कारण है कि आजकल वे लगातार अलग अलग तरह की भूमिकाओं में दर्शकों के समक्ष अपनी बेहतरीन अदाकारी से सुर्खियां बटोर रही हैं।

B4U भोजपुरी के बैनर तले बनी फिल्म माई बिना नइहर सुना के निर्माता हैं संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी । फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुई है । फ़िल्म माई बिना नइहर सुना का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है। फ़िल्म माई बिना नइहर सुना के कलाकार हैं गुंजन पंत, यामिनी सिंह,अनारा गुप्ता, अविनाश शाही,राकेश बाबू, निशा सिंह, साहिल सिद्दीकी, रिंकू भारती, स्वीटी सिंह, ललित उपाध्याय, कंचन मिश्रा, संगीता रॉय, गोपाल चौहान, रूपा सिंह,आशीष माली आदि।

ये भी पढे़: प्रयागराज में भोजपुरी फ़िल्म “Hey Ramji” की शूटिंग कर बेहद सुकून मिल रहा है- Nirahua

Latest Posts

spot_img

you may like