Govinda ने David Dhawan  के साथ अपने पैचअप पर बोला कि अब पुरानी बातों को भूल जाना चाहिए, जानिए क्या अब डेविड के साथ फिल्म करेंगे गोविंदा?

Govinda  On His Patch Up With David Dhawan: बॉलीवुड में 90s में गोविंदा और डेविड धवन का जलवा था, इन दोनों की हिट जोड़ी ने एक से एक धांसू कॉमेडी फिल्में दी थी। डेविड और गोविंदा की फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन तो करती ही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई भी करती थी। 90s के बाद गोविंदा और डेविड की यह हिट जोड़ी धूमिल होने लगी और इसके बाद इन दोनों के रिश्तों में थोड़ी दरार भी आने लगी। गोविंदा और डेविड ने आखिरी बार साल 2009 में आई फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों में अनबन हो गई और कई सालों तक इन दोनों एक दूसरे से बात नहीं की। लेकिन हाल ही में गोविंदा ने डेविड के साथ एक तस्वीर साझा की और अपने पैचअप को कंफर्म किया। इसी बीच गोविंदा ने बताया है कि अब वे और डेविड पुरानी बातों को भूल चुके हैं और फिर से दोस्त बन गए हैं। 

गोविंदा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए डेविड के साथ अपने पैचअप के बारे में बताते हुए कहा कि, “मुझे खुशी है कि लोगों को अब भी लगता है कि हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए। ये उनका प्यार है। हमारा पैच-अप पहले ही हो चुका था। यह हमारी दूसरी मुलाकात थी। यह दिवाली पार्टी थी जहां हमने अच्छा खाना खाया और अच्छा समय बिताया। अब हम पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहते, यह जरूरी नहीं है। जो बीत गई सो बात गई। जब हम मिले तो हमने साथ फिल्म करने के बारे में बात नहीं की, बल्कि अपने पुरानी यादों को ताजा किया।’’

इसके अलावा गोविंदा ने यह भी बताया कि आजकल बॉलीवुड में ग्रुपिज्म ज्यादा बढ़ गया और अगर कोई इन ग्रुपों में शामिल नहीं है, तो उन्हें इवाइट नहीं किया जाता है। गोविंदा ने कहा कि, ‘’पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड पार्टियाँ  ग्रुप पार्टियाँ बन गई हैं, और यदि आप एक  ग्रुप से संबंधित नहीं हैं, तो आपको इनवाइट नहीं किया जाता है। अगर आप इन पार्टियों में नजर नहीं आते तो यह मान लिया जाता है कि आप सामाजिक नहीं हैं, जो कि गलत है। मैं बिल्कुल भी असामाजिक नहीं हूं, लेकिन मैं ग्रुपों में विश्वास नहीं करता हूं।’’

ये भी पढ़ें: जब Chunky Panday को अपनी इन हरकतों के लिए दो बार जेल में जाना पड़ा था

Latest Posts

spot_img

you may like