Govinda, Manoj Bajpayee, Celina Shooting For Rangeeli Raat Song: मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या ने गोविंदा, मनोज बाजपेयी, आफताब शिवदासानी, हंसिका मोटवानी व सेलिना जेटली जैसे कई कलाकारों से सजी फिल्म निर्देशित की थी। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने वाली ये फिल्म गणेश आचार्या की दूसरी फिल्म थी। पहली फिल्म उन्होने स्वामी निर्देशित की थी। जिसमें मनोज बाजपेयी लीड में थे। हालाकि मनी है तो हनी है में भी मनोज बाजेपयी को गणेश आचार्या ने कास्ट किया था। पर गोविंदा व दूसरे कलाकारों की भीड़ में एक फिल्म कहीं खो सी गई थी।
फिल्म समीक्षकों ने इसे एक कमजोर फिल्म करार दिया था। मनी है तो हनी है फिल्म के बाद गोविंदा का करियर भी धीरे धीरे ढलान पर चला गया था। बात अगर इस फिल्म की करें, तो चलिए इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग पर आपको ले चलते हैं, जहां गणेश आचार्या अपने इशारों पर सभी बड़े सितारों को नचा रहे हैं। रंगीली रात नाम के इस गाने की शूटिंग का स्टेप भी काफी फनी सा लग रहा है। लहरें की अर्काइव में ऐसे कई फ्लैशबैक वीडियो हैं। तो चलिए देखते हैं मनी है तो हनी है फिल्म के गाने रंगीली रात की शूटिंग का ये वीडियो। जिसमें कलाकार फिल्म के गाने की शूटिंग में मस्त हैं।
गोविंदा ने इस गाने की शूटिंग करते हुए बताया था कि डांस मूव काफी इंटरटेनिंग हैं। वो आजकल डायरेक्टर के एक्टर हैं, जो डायरेक्टर कहते हैं उसकी के मुताबिक वो अपना काम करने की कोशिश करते हैं। फिल्म के टाइटल पर रिएक्ट करते हुए गोविंदा ने कहा कि किसी की भी लाइफ में मनी यानि की पैसे की बहुत अहमियत होती है। चाहे जो काम आप करने जाते हैं, तो वहां पैसा लगता ही है। ऐसे में मनी है तो हनी है टाइटल युवाओं को भी एक सीख देता है। वहीं सेलिना जेटली ने कहा कि वो इस फिल्म एक स्ट्रग्लिंग फैशन डिजाइनर का रोल कर रही हैं, जो एक खराब बॉस के लिए काम करती हैं।
सेलिना ने कहा कि वो काफी लकी है कि वो इस तरह की फिल्म का हिस्सा हैं। उन्हे फिलहाल शूटिंग में काफी मजा आया। खासकर गोविंदा से उन्होने काफी कुछ सीखा है। सेलिना ने ये भी कहा कि उनके पास पैसा बहुत है, पर हनी की उन्हे जरूरत हैं।
ये भी पढ़े: 17 में टॉप एक्ट्रेस, 18 में शादी और 21 की उम्र में मां बन गई थीं ये हीरोइन, बॉलीवुड छोड़ने पर आज भी है…

