Geetanjali Mishra का बेबाक अंदाज़, बोली पहले जिसने रिजेक्ट किया था, वही अब Negative Roles के लिए बुलाते हैं

गीतांजलि मिश्रा ने हाल ही में लहरें से खास बातचीत की है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने करियर के तमाम पड़ावों और उतार चढ़ावों पर विस्तार से बातें की हैं

Geetanjali Mishra Most Intense Interview: एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा आजकल एंड टीवी के मशहूर शो हप्पू की उलटन पलटन में राजेश उर्फ रज्जों का किरदार निभाकर घर घर लोकप्रिय हो गई हैं। हालाकि गीतांजलि पहले कई मशहूर टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। जिनमें क्राइम पेट्रोल,नागिन 3,कुंडली भाग्य आदि जैसे कई सीरियल्स गीतांजलि ने निगेटिव रोल्स भी निभाए हैं। गीतांजलि मिश्रा ने हाल ही में लहरें से खास बातचीत की है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने करियर के तमाम पड़ावों और उतार चढ़ावों पर विस्तार से बातें की हैं। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि करियर के अपने शुरूआती दौर में उन्हे जिन लोगों ने रिजेक्ट कर दिया था। अब वही लोग उन्हे निगेटिव रोल्स करने के लिए पहले बुलाते हैं। गीतांजलि तमाम मशहूर शोज के अलावा कुछ वेब सीरीज व फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Geetanjali Mishra ने लहरें से खास बातचीत करते हुए कहा कि बदलते जमाने के हिसाब में अब लोग सिर्फ एक्टर को ही नहीं बल्कि लेखक, डायरेक्टर व कोरियोग्राफर को भी पहचाने लगे हैं और ये बदलाव काफी अच्छा संकेत है। लोगों को उनके काम की पहचान मिल रही है। एक्ट्रेस कहा कि वो एक्टर कभी नहीं बनना चाहती थी। उनका परिवार काफी संस्कारी और मध्यम वर्गीय से भी नीचे का जीवन जीता था। उन्होने कभी मायापुरी तक नहीं देखी थी लेकिन वो जिस सोसाइटी में रहती हैं। वहां टीवी व फिल्म से जुड़े कई लोग रहते हैं। धीरे धीरे उनसे मुलाकाते हुई और इस इंडस्ट्री में आने का रास्ता खुल गया। गीतांजलि कहती हैं कि 2007 या 2008 के पास एक दोस्त सीमा चौधरी ने किसी को कास्ट किया था और वो समय पर नहीं आई, तो उनका सेलेक्शन हो गया और इस तरह से उनकी शुरूआत हो गई।

हप्पू की उलटन पलटन में रज्जो उर्फ राजेश का किरदार निभा रही गीतांजलि ने कहा कि इस शो की लोकप्रियता ने उन्हे अलग पहचान दी है। पिछले एक साल से वो इस शो का हिस्सा हैं और अपने दमदार एक्टिंग व बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। शो के अलावा रज्जों अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और महिला सुरक्षा सहित कई दूसरे सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। लहरें से इसी बातचीत में गीतांजलि ने कोलकाता डॉक्टर रेप केस व महाराष्ट्र के बदलापुर में हाल ही में हुए दो मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हम हर साल दशहरा पर रावण जलाते हैं लेकिन समाज में बुरे लोग अभी भी हैं। जरूरत है सख्त कानून की।

गीतांजलि ने इस मौके पर ये भी कहा कि हप्पू की उलटन पलटन में उनके को-स्टार योगेश त्रिपाठी सेट पर काफी उत्साहित रहते हैं। कोई भी कठिन से कठिन सीन हो, अब हम चुटकी बजाते ही कर लेते हैं। हिमानी शिवपुरी के साथ अपने अनुभवों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि वो नॉर्मल लाइफ में अलग है लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है, वो बिल्कुल अलग हिमानी शिवपुरी हो जाती हैं। उनका अंदाज़ एकदम बदल जाता है। एक्ट्रेस के साथ ये पूरा इंटरव्यू आप लहरें के स्मालस्क्रीन व पोडकास्ट यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं या फिर नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर भी ये इंटरव्यू देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 120 Bahadur: अभिनेता Farhan Akhtar ने लद्दाख से शेयर की शानदार BTS तस्वीरें

Latest Posts

spot_img

you may like