Gaurav Chopra ने कहा कि वे अब कभी भी Bigg Boss नहीं जायेंगे, बोले Swami Om घर के अंदर काला जादू करते थे, बताया अपना  डरावना अनुभव

Gaurav Chopra says will never go to Bigg Boss again: फिल्म गदर 2 को लेकर खबरों में बने गौरव चोपड़ा, इन दिनों अपनी इस फिल्म की सफलता का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। गौरव जोकि टीवी और फिल्मों में दोनों में ही काफी एक्टिव रहे हैं, वे साल 2016 में बिग बॉस 10 में भी नजर आए थे। गौरव ने इस शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। हालांकि, गौरव को इस शो का हिस्सा होना काफी खराब लगा और  उन्हें शो को करने में काफी अफसोस भी हुआ था। 

गौरव ने हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में बिग बॉस 10 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, ‘’मुझे बिग बॉस में कभी नहीं जाना चाहिए था। स्वामी ओम डरावने थे, उन्होंने काला जादू किया, हमें धमकाया। दर्शकों को तो यह मजेदार लगा, लेकिन कंटेस्टेंट्स  के लिए यह बहुत बुरा था।”

बता दें कि, गौरव चोपड़ा ने फिल्म गदर 2 में इंडियन आर्मी के कर्नल का किरदार निभाया है। उन्होंने एक सपोर्टिंग रोल निभाया है, लेकिन दर्शकों को उनका यह रोल काफी ज्यादा पसंद आया है। हमें दिए एक विशेष इंटरव्यू में गौरव ने बताया था कि उन्हें गदर 2 में अपने रोल के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उन्हें कर्नल रावत का रोल निभाने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि ये किरदार 1970 के समय था, तो गौरव को उस समय के हिसाब से इस किरदार में अपने आप को ढालना था।

इसके अलावा गौरव ने यह भी बताया कि गदर 2 में सनी देओल के साथ उन्हें काम करके काफी मजा आया और काफी कुछ सीखने को मिला। इसके अलावा गौरव ने अनिल शर्मा की भी तारीफ की थी। गौरव ने बताया कि अनिल शर्मा ने काफी सहज होके उनके साथ काम किया है। इसके अलावा गौरव ने यह भी कहा था कि दर्शकों को यह फिल्म हिंदू और मुसलमान के एंगल से नहीं देखनी चाहिए या एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। 

ये भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi की पहली पत्नी Piloo Vidyarthi ने कहा कि,’ हम दोनों की सहमति से तलाक हुआ था’, आशीष के साथ इस तरह के रहे अभिनेत्री के संबंध 

Latest Posts

spot_img

you may like